ePaper

बिहार : सरकारी विज्ञापन से CM नीतीश की तस्वीर गायब, BJP ने बताया JDU-RJD के बीच अंतर्कलह

Updated at : 31 Mar 2016 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सरकारी विज्ञापन से CM नीतीश की तस्वीर गायब, BJP ने बताया JDU-RJD के बीच अंतर्कलह

पटना : बिहार में पथ निर्माण विभाग के विज्ञापन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने पर सूबे में सियासीपारा चढ़ने लगा है.एकओरजहां भाजपा ने इसे जदयू-राजद के बीच अंतर्कलह बताया है, वहीं, राजद-जदयू बचाव के लिए उतर गये हैं. दरअसल, बुधवार को जारी पथ निर्माण विभाग के एक विज्ञापन में सिर्फ उपमुख्यमंत्री सह […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में पथ निर्माण विभाग के विज्ञापन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने पर सूबे में सियासीपारा चढ़ने लगा है.एकओरजहां भाजपा ने इसे जदयू-राजद के बीच अंतर्कलह बताया है, वहीं, राजद-जदयू बचाव के लिए उतर गये हैं. दरअसल, बुधवार को जारी पथ निर्माण विभाग के एक विज्ञापन में सिर्फ उपमुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की तस्वीर है. इस विज्ञापन में सीएम नीतीश की तस्वीर गायब हैं.

विपक्ष को नहीं मिल रहा कोई मुद्दा : तेजस्वी
बिहार विधानसभा परिसर में जब मीडिया ने उन्हें घेरा तोतेजस्वी यादवने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर है कि किसी एक का ही विज्ञापन में फोटो हो सकता है. किसी विभाग का अगर कोई कार्यक्रम हो रहा है और मुख्यमंत्री उसमें भाग लेने वाले हैं तो विज्ञापन में मुख्यमंत्री की तसवीर छपती है, लेकिन अगर मुख्यमंत्री नहीं आने वाले होते हैं और विभागीय मंत्री को ही उस कार्यक्रम का उद्घाटन करना है तो उस मंत्री की तसवीर विज्ञापन में छप सकती है. इन सारी चीजों को देख कर और नोटिस में लेकर विज्ञापन दिया गया है. विपक्ष के हमले पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो अभी भी डिफरेंसेज दिखाने का काम कर रहे हैं. हमलोगों का सभी चीजों पर साथ कार्यक्रम हो रहा है और किसी प्रकार की कोई दुविधा नहीं है.

जदयू-राजद के बीच अंतर्कलह खुल कर सामने आ गया : नंदकिशोर
भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि जदयू और राजद के नेताओं में फोटो दिखाने की होड़ मच गयी है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने विभाग के विज्ञापन में मुख्यमंत्री का फोटो नहीं लगवाया. लगता है ऐसा उन्होंने पिछले दिनों आइजीआइएमएस के कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की तसवीर गायब रहने के कारण किया. आइजीआइएमएस के कार्यक्रम में सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ही तसवीर है. इसका का बदला लिया गया है. उन्होंने कहा कि इस घटना से जदयू-राजद का अंतर्विरोध खुल कर सामने आ गया है.

भाजपा को अपना घर देखना चाहिए : श्याम रजक
बिहार विधानसभा में जदयू के उपनेता श्याम रजक ने कहा कि महागंठबंधन में किसी तरह का क्षरण नहीं है. पार्टी मजबूती के साथ है. विज्ञापन में फोटो छपने ना छपने का मामला छोटा है. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का विभाग है, उसमें विज्ञापन में उनकी फोटो है तो क्या दिक्कत है. भाजपा को तो अपना घर देखना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन