ePaper

बिहार : होटल के बाथरूम से युवती की शव बरामद, हत्या की आशंका

Updated at : 22 Mar 2016 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : होटल के बाथरूम से युवती की शव बरामद, हत्या की आशंका

पटना : पटना सिटी के एक होटल से आज सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया है. मामला चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन के पास का है. पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. मामले के अनुसंधान को लेकर एसएफएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी […]

विज्ञापन

पटना : पटना सिटी के एक होटल से आज सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया है. मामला चौक थाना क्षेत्र के पटना साहिब स्टेशन के पास का है. पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. मामले के अनुसंधान को लेकर एसएफएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी और जांच में जुट गयी है. होटल से बरामदपहचानपत्र के मुताबिक मृतकयुवती की पहचान बिहटा के सदीसोपुर निवासी तीस वर्षीय संगीता देवी के रूप में की गयी है.

जानकारी के मुताबिक संगीता देवी अपने कथित पति सुनील कुमार के साथ बीते सोमवार की रात होटल आयी थी और आजसुबहबाथरूम से उसका शव बरामद किया गया. घटना के बाद से पति सुनील कुमार फरार बताया जाता है. शुरूआती छानबीन में किसी फर्जी आइडी पर होटल का कमरा बुक करायेजानेकी बात सामने आ रही है.अबतक इस बात का भी पता नहीं लग सकाहैकि फरार सुनील कुमार संगीता देवी का पति था या कोई और था.फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन