विधानसभा में सुरक्षा जवानों की चेकिंग से भड़के श्याम रजक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2016 3:47 PM

विज्ञापन

पटना : आज विधानसभा में प्रवेश करते वक्त उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब पूर्व मंत्री और जदयू नेता श्याम रजक को विधानसभा गेट पर सिक्यूरिटी ने रोक कर जांच शुरू कर दी. उसके बाद अपनी गाड़ी से उतरे श्याम रजक की थोड़ी देर तक सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी हुई. बाद में मामला […]

विज्ञापन

पटना : आज विधानसभा में प्रवेश करते वक्त उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब पूर्व मंत्री और जदयू नेता श्याम रजक को विधानसभा गेट पर सिक्यूरिटी ने रोक कर जांच शुरू कर दी. उसके बाद अपनी गाड़ी से उतरे श्याम रजक की थोड़ी देर तक सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी हुई. बाद में मामला सुलझने के बाद श्याम रजक विधानसभा में प्रवेश कर पाये. हालांकि सदन के 2 बजे तक स्थगित हो जाने के बाद जब श्याम रजक सदन से बाहर आये तो उन्होंने इस बात से इनकार किया और कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है.

हालांकि सदन में प्रवेश करते वक्त विधानसभा सदस्यों के अलावा सभी चार पहिया वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है. विधानसभा सदस्यों को अपनी गाड़ी सदन में ज्यादा देर तक रोकने की इजाजत नहीं है. सुरक्षा कारणों से सदन के पोर्टिको में किसी भी चार पहिया वाहनों के खड़े होने की इजाजत नहीं है. जबकि सदन के बाहर वाले मैदान में माननीयों के पार्किंग की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन