दलितों, पिछड़ों को आरक्षण से भाजपा नाखुश : नीतीश कुमार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ताजा बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को जो आरक्षण मिला हुआ है, इससे वे नाखुश हैं. आरक्षण उनके हितों के खिलाफ […]
विज्ञापन
पटना : आरक्षण पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ताजा बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाजपा व केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को जो आरक्षण मिला हुआ है, इससे वे नाखुश हैं.
आरक्षण उनके हितों के खिलाफ है. उन्होंने इस बात को एक बार फिर दोहराया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव के पहले भागवत ने आरक्षण पर टिप्पणी की थी. ये सारी बातें आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य में छपी थीं. उस समय भी उन्होंने यही बात कही थी कि इसकी समीक्षा के लिए समिति बननी चाहिए.
क्या कहा था मोहन भागवत ने
भागवत ने सोमवार को कोलकाता में कहा था कि आरक्षण की पात्रता का फैसला करने के िलए एक गैर राजनीतिक कमेटी बने. किस वर्ग को कितने समय के लिए आरक्षण दिया जाये, इसके लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम बने.
रेलवे का नही हो निजीकरण-8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




