ePaper

RSS, BJP खत्म करना चाहते हैं आरक्षण : CM नीतीश

Updated at : 23 Feb 2016 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
RSS, BJP खत्म करना चाहते हैं आरक्षण : CM नीतीश

पटना : आरक्षण पर गैर राजनीतिक समिति बनाने के आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को संविधानेतर बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि आरएसएस और भाजपा दलितों और ओबीसी का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं. कैबिनेट की बैठक के बाद कुमार ने पत्रकारों से कहा, आरएसएस प्रमुख ने पहले भी […]

विज्ञापन

पटना : आरक्षण पर गैर राजनीतिक समिति बनाने के आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान को संविधानेतर बताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि आरएसएस और भाजपा दलितों और ओबीसी का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं.

कैबिनेट की बैठक के बाद कुमार ने पत्रकारों से कहा, आरएसएस प्रमुख ने पहले भी बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान बयान दिया था कि आरक्षण नीति की समीक्षा के लिए समिति बनाई जानी चाहिए. लेकिन संविधान में स्पष्टरूप से कहा गया है कि आरक्षण सामाजिक और शैक्षिकरूप से पिछडाें को दिया जाएगा और इस आधार पर दलितों और पिछड़े तबके को आरक्षण मिला है. अब आरएसएस प्रमुख संविधानेतर बातें कर रहे हैं.

सीएमनीतीश ने कहा, केंद्र सरकार की विचारधारा भी आरएसएस वाली है. आरएसएस और भाजपा दलितों और पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने से नाखुश हैं. वे आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं.गौर हो कि आरएसएस प्रमुख ने कल कहा था कि आरक्षण की योग्यता पर निर्णय करने के लिए गैर राजनीतिक समिति बनाई जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन