ePaper

सीएम नीतीश के जनता दरबार में तेजस्वी भी मौजूद

Updated at : 08 Feb 2016 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश के जनता दरबार में तेजस्वी भी मौजूद

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह से ही आम लोगों की शिकायतों का निबटारा करने के लिए जनता दरबार में मौजूद हैं.सीएमनीतीश के साथ आज पहली बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भीजनतादरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे है. पहली बार जनता दरबार में शिरकत कर रहेउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा किमुख्यमंत्री नीतीश […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह से ही आम लोगों की शिकायतों का निबटारा करने के लिए जनता दरबार में मौजूद हैं.सीएमनीतीश के साथ आज पहली बार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भीजनतादरबार में लोगों की फरियाद सुन रहे है. पहली बार जनता दरबार में शिरकत कर रहेउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा किमुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जनता दरबार में लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान करते हैं क्योंकि जनता दरबार में सभी अधिकारी मौजूद रहते हैं.

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि वे कभी अलग से जनता दरबार नहीं लगाएंगे, क्योंकि घर में तो हमेशा हमलोग लोगों की शिकायतें सुनते रहते हैं. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए विरोधी दल बिहार को बदनाम कर रहा है. भाजपा शाषित राज्यों में अपराध ज्यादा होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज तो क्या भाजपा शाषित राज्यों में मंगल राज्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन