ePaper

जदयू विधायक व पूर्व मंत्री बीमा भारती का पति थाने से फरार

Updated at : 19 Jan 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू विधायक व पूर्व मंत्री बीमा भारती का पति थाने से फरार

पूर्णिया के एसपी ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित पूर्णिया : रूपौली की जदयू विधायक व पूर्व मंत्री बीमा भारती के पति भवानीपुर प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल को रविवार की शाम पुलिस ने गवाहों को धमकाने मामले में गिरफ्तार कर लिया था. उसे मरंगा थाने में हिरासत में रखा गया था. इसी दौरान देर रात को […]

विज्ञापन
पूर्णिया के एसपी ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित
पूर्णिया : रूपौली की जदयू विधायक व पूर्व मंत्री बीमा भारती के पति भवानीपुर प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल को रविवार की शाम पुलिस ने गवाहों को धमकाने मामले में गिरफ्तार कर लिया था. उसे मरंगा थाने में हिरासत में रखा गया था.
इसी दौरान देर रात को वह नाटकीय तरीके से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इसको लेकर एसपी निशांत कुमार तिवारी ने थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार को निलंबित कर दिया. वहीं, सदर एसडीपीओ राजकुमार साह और सदर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज से स्पष्टीकरण पूछा गया है.
बताया जा रहा है कि अवधेश मंडल सदर एसडीपीओ की मौजूदगी में थाने से फरार हो गया. इनके अलावा थाने पर मरंगा थानाध्यक्ष सहित सदर, मुफस्सिल, मधुबनी टीओपी एवं सहायक खजांची थानाध्यक्ष भी मौजूद थे. अवधेश की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है.
जब्त सफारी व स्कॉर्पियों भी गायब
अवधेश के फरार होने के साथ ही थाने में जब्त उसका सफारी व स्कॉपियों भी उसके सहयोगी लेकर चल दिये. चर्चा यह भी है कि मौके पर मौजूद कुछ पुलिस पदाधिकारी अवधेश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह विधायक बीमा भारती के साथ उनकी गाड़ी पर जबरन बैठ गया और चलते बना. उस समय थाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई थी.
हर हाल में होगा अवधेश गिरफ्तार: एसपी
एसपी निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि अवधेश मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ गवाह को धमकाने का मामला दर्ज किया गया है. मरंगा थानाध्यक्ष के लापरवाही के कारण वह भीड़ में चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
बताया कि प्रथम दृष्टया मरंगा थानाध्यक्ष की लापरवाही पायी गयी है. उसे तत्काल कार्य से निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि थाने पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भीड़ की सूचना मिली है, जिसका फायदा उठा कर वह फरार हो गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अवधेश को पुलिस ने हिरासत में रखने में पूरी लापरवाही की है. इसकी जांच की जा रही है.
विधायक की गाड़ी में बैठ कर भागा!
रविवार की देर शाम लगभग आठ बजे विधायक बीमा भारती अवधेश मंडल से मिलने पहुंचीं. चर्चा है कि सांसद संतोष कुशवाहा भी उससे मिलने मरंगा थाना पहुंचे थे. सांसद के लौटने के कुछ देर बाद अवधेश बीमा भारती की स्कॉपियों पर बैठ कर फरार हो गया. यह वाकया रात लगभग 10:30 बजे का है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन