चाचा ने बहाने से बुलाकर नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

जहानाबाद / पटना : राजधानी पटना से महज कुछ दूरी पर स्थित जहानाबाद जिला मुख्यालय में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना हुई है. मामला जिले के गड़ेरिया बिगहा गांव का है जहां एक चाचा ने अपनी भतीजी की अस्मत तार-तार कर दी है. जानकारी के मुताबिक चाचा हैवान बनकर अपनी नाबालिग बच्ची […]
जहानाबाद / पटना : राजधानी पटना से महज कुछ दूरी पर स्थित जहानाबाद जिला मुख्यालय में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना हुई है. मामला जिले के गड़ेरिया बिगहा गांव का है जहां एक चाचा ने अपनी भतीजी की अस्मत तार-तार कर दी है. जानकारी के मुताबिक चाचा हैवान बनकर अपनी नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है.
मामले सामने आते ही गांव में हडकंप मच गया है. खबर के मुताबिक पीड़ित आठ साल की बच्ची को पहले चाचा ने दुकान से कुछ सामान मंगाने के बहाने घर बुलाया और उसके बाद उसकी अस्मत लूट ली.घटना के वक्त परिवार वाले खेतों में काम करने गये थे. जब बच्ची ने इस घटना का विरोध किया तो उसके साथ उसने मारपीट भी की. पीड़ित बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




