नववर्ष के पहले दिन अपने गांव पहुंचे सीएम नीतीश

पटना : नव वर्ष के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेशुक्रवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा का दौरा किया और लोगों की शांतिव समृद्धि के लिए प्रार्थना की. अधिकारियों ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी. मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य, […]
पटना : नव वर्ष के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेशुक्रवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा का दौरा किया और लोगों की शांतिव समृद्धि के लिए प्रार्थना की. अधिकारियों ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी.
मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जदयू सांसद आरसीपी सिंह, नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी थे. उन्होंने नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के एक पार्क में अपनी मां परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत अपने पिता कविराज रामलखन सिंह और दिवंगत पत्नी मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




