ePaper

बिहार में गणित और विज्ञान के शिक्षकों की विशेष बहाली शीघ्र : नीतीश

Updated at : 18 Dec 2015 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में गणित और विज्ञान के शिक्षकों की विशेष बहाली शीघ्र : नीतीश

पटना : राज्य में हाइ व प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार अब नये सिरे से स्पेशल टीइटी का आयोजन करने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए शिक्षा विभाग को आदेश दिया है कि विज्ञान, गणित, अंगरेजी और कॉमर्स विषय के शिक्षकों के बहाली के […]

विज्ञापन

पटना : राज्य में हाइ व प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए सरकार अब नये सिरे से स्पेशल टीइटी का आयोजन करने जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए शिक्षा विभाग को आदेश दिया है कि विज्ञान, गणित, अंगरेजी और कॉमर्स विषय के शिक्षकों के बहाली के लिए इन विषयों का स्पेशल टीइटी का आयोजन किया जाये. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इसके लिए परीक्षा का आयोजन करेगी और जल्द ही विज्ञापन भी जारी किये जायेंगे. शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में नीतीश निश्चय के शिक्षा से संबंधित सभी सूत्रों को लागू करने का भी निर्देश दिया गया. इसके साथ ही वर्तमान अंगीभूत कॉलेजों में से कुछ कॉलेजों को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया.

मुख्यमंत्री ने 2016 में होने वाले मैट्रिक परीक्षा को स्वच्छ और कदाचारमुक्त आयोजन के लिए भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 2015 के मैट्रिक परीक्षा के दौरान वैशाली जिले में हुई कदाचार के लिए जिम्मेवारी निर्धारित कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाये. साथ ही अगले साल होने वाली मैट्रिक परीक्षा में भी जिम्मेवारी तय की जाये. मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों में एकेडमिक और परीक्षा कैलेंडर को प्रभावी तरीके से पालन करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 12वीं परीक्षा पास करने वाले वैसे छात्र-छात्रा जो उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उन्हें स्टूडेंट क्रेडिट कॉर्ड योजना का लाभ दिया जाना है. ऐसे छात्र-छात्राओं को अगले एकेडमिक सत्र से इस योजना का लाभ दिया जाये.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में अक्षर आंचल योजना महादलित, अल्पसंख्यक और अतिपिछड़ा जाति की महिलाओं के लिए चल रहा है. इस योजना से दलित वर्ग की महिलाओं को भी जोड़ा जाये. उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष में अक्षर आंचल योजना का थीम नशामुक्ति रखने का भी निर्देश दिया. यह समाज में नशामुक्ति के वातावरण बनाने के लिए सहयोग करेगा. मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को साक्षरता दर में राज्य का स्थान देश के पहले पांच राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन सरकारी स्कूलों के शौचालय में पानी टंकी की व्यवस्था नहीं है वहां ओवर हेड टैंक लगाये जायें. मुख्यमंत्री ने माना कि प्रारंभिक शिक्षा की स्थिति में संतोषजनक सुधार हो चुका है. अब माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा में सुधार पर फोकस करने की आवश्यकता है. शिक्षा विभाग के प्रेजेंटेशन के बाद सीएम ने कहा कि मध्य विद्यालय से हाइ स्कूलों में ट्रांजिसन दर काफी अच्छी है, जबकि कई योजनाओं के चलने के बाद भी प्राथमिक विद्यालय से मध्य विद्यालय में ट्रांजिसन दर काफी कम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन