कैंपस : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए आये 613 आवेदन, सबसे अधिक इंजीनियरिंग के विद्यार्थी

Updated at : 09 Apr 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए आये 613 आवेदन, सबसे अधिक इंजीनियरिंग के विद्यार्थी

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए एक मार्च से एक अप्रैल तक एक माह में 613 विद्यार्थियों ने आवेदन दिये हैं. इनमें से 114 विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद लोन सैंक्शन कर दिया गया है.

विज्ञापन

-अब तक 114 विद्यार्थियाें के पास हुए लोन

संवाददाता, पटना

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए एक मार्च से एक अप्रैल तक एक माह में 613 विद्यार्थियों ने आवेदन दिये हैं. इनमें से 114 विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद लोन सैंक्शन कर दिया गया है. शेष आवेदनों की जांच की प्रक्रिया जारी है. आवेदन देने में सबसे अधिक 30 प्रतिशत इंजीनियरिंग फील्ड के विद्यार्थी शामिल हैं. इंजीनियरिंग फील्ड के 183 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है. इसके बाद करीब 12 प्रतिशत बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के विद्यार्थियों ने आवेदन दिया है. वहीं सबसे कम मेडिकल फील्ड से दो प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही योजना के लिए आवेदन दिया है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 12वीं पास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार की ओर से चार लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. वहीं 10वीं पास विद्यार्थियों को आइटीआइ और डिप्लोमा के लिए दो लाख रुपये तक लोन दिया जाता है.

अन्य योजनाओं का भी मिल रहा लाभ

कुशल युवा कार्यक्रम के लिए एक माह में 313 आवेदन आये हैं. इसमें 109 विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत 15 से 28 वर्ष के मैट्रिक पास युवाओं को तीन माह तक नि:शुल्क व्यवहार कौशल और कंप्यूटर की बुनियादी शिक्षा दी जाती है. स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए 103 आवेदन आये हैं. इनमें 67 विद्यार्थियोंं को लाभ दिया जा रहा है. बेरोजगार युवाओं को स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह दिये जाते हैं.

B

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन