ePaper

टीबी के 61 प्रतिशत मरीजों को चाहिए पौष्टिक आहार

Updated at : 17 Jun 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
टीबी के 61 प्रतिशत मरीजों को चाहिए पौष्टिक आहार

राज्य में उपचार करा रहे टीबी मरीजों में से 61 प्रतिशत ने इस बात पर सहमति दी है कि उन्हें आवश्यक पौष्टिक आहार का भी सहयोग चाहिए.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना राज्य में उपचार करा रहे टीबी मरीजों में से 61 प्रतिशत ने इस बात पर सहमति दी है कि उन्हें आवश्यक पौष्टिक आहार का भी सहयोग चाहिए. दवा पहले से उन्हें सरकारी संस्थानों से मुफ्त मिलती है. वहीं पौष्टिक आहार नहीं मिल पाता है. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र योजना में मरीजों को पोषण की पोटली या पौष्टिक फूड बास्केट छह महीने तक मासिक आधार पर उपलब्ध कराया जाता है. राज्य में अभी ऐसे दो हजार 488 निक्षय मित्र निबंधित हैं जो दो से लेकर सौ-डेढ़ सौ लोगों के लिए हर महीने पौष्टिक आहार उपलब्ध करा रहे हैं. बचे हुए उपचार करा रहे मरीजों की सहमति का प्रयास तेज अभी राज्य में टीबी के एक लाख 19 हजार 834 मरीज उपचार करवा रहे हैं. इनमें से 73 हजार 336 ने पोषण आहार की प्राप्ति के लिए सहमति दी है. केवल 104 उपचार करा रहे मरीजों ने निक्षय मित्रों से पोषण आहार प्राप्त करने से मना किया है. राज्य सरकार ने बाकी बचे 46 हजार 394 मरीजों से सहमति लेने का प्रयास तेज कर दिया है. इस संबंध में अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, यक्ष्मा, डॉ बाल कृष्ण मिश्र ने सभी अपर उपाधीक्षक-सह-सहायक अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, संचारी रोग को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि संबंधित जिले के एसटीएस, प्रभारी एसटीएस और डीपीसी इस काम में तेजी लायेंगे. पत्र में बताया गया है कि प्रदेश के कुल 46 हजार 394 मरीजों की सहमति पेंडिंग है. इनमें आठ जिले दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली में 52 फीसदी मरीजों की सहमति मिलनी बाकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन