पांच साल में विधायकों की संपत्ति दो सौ फीसदी बढ़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Nov 2015 6:12 AM

विज्ञापन

पटना : पांच साल में बिहार विधानसभा के 160 विधायकों की संपत्ति 199 प्रतिशत तक बढ़ी है. एडीआर और इलेक्शन वाच ने दूसरी बार चुनाव लड़नेवाले विधायकों की संपत्ति के बारे में बताया है कि 2010 में 160 विधायकों की औसत संपत्ति 86.41 लाख रुपये थी. वर्ष 2015 में इनकी संपत्ति औसत 2.57 करोड़ रुपये […]

विज्ञापन
पटना : पांच साल में बिहार विधानसभा के 160 विधायकों की संपत्ति 199 प्रतिशत तक बढ़ी है. एडीआर और इलेक्शन वाच ने दूसरी बार चुनाव लड़नेवाले विधायकों की संपत्ति के बारे में बताया है कि 2010 में 160 विधायकों की औसत संपत्ति 86.41 लाख रुपये थी. वर्ष 2015 में इनकी संपत्ति औसत 2.57 करोड़ रुपये हो गयी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि जदयू की पूनम देवी यादव की संपत्ति में 2103 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पिछले चुनाव में इनकी संपत्ति एक करोड़ रुपये थी. वह बढ़कर पांच साल में 30 करोड़ रुपये हो गयी. इसके अलावा इन्होंने अपने टाटा सफारी वाहन की कीमत का ब्योरा दर्ज नहीं किया है. कांग्रेस की पूर्णिमा यादव की पिछले चुनाव के वक्त संपत्ति दो करोड़ रुपये थी. वह बढ़कर अब 16 करेाड़ रुपये हो गयी है.
भाजपा के विजय कुमार सिन्हा की संपत्ति पिछले चुनाव के वक्त चार करेाड़ थी. इनकी मौजूदा संपत्ति 15 करोड़ रुपये की हाे गयी है. राजद के ललित कुमार यादव की 2010 में दो करोड़ की संपत्ति 2015 में बढ़कर 12 करोड़ रुपये हो गयी. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के विधायक रहे अवनीश कुमार सिंह की एक करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ कर आठ करोड़ की हो गयी है. विधायकों ने अपने वाहनों की कीमत नहीं बतायी है.
कीमत का उल्लेख होता तो उनकी संपत्ति में और बढ़ोतरी दर्ज होती. भाजपा के 66 विधायकों की संपत्ति में 155 प्रतिशत, जदयू के 52 विधायकों की संपत्ति में 314 प्रतिशत, राजद के 12 विधायकों की संपत्ति में 76 प्रतिशत की वृद्धि, हम के सात विधायकों की संपत्ति में 270 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. जन अधिकार पार्टी से चुनाव लड़ रहे चार विधायकों की संपत्ति में 393 प्रतिशत की और समाजवादी पार्टी के सात विधायकों की संपत्ति में 302 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
कांग्रेस के छह विधायकों की संपत्ति में 333 प्रतिशत, निर्दलीय दो की संपत्ति में 252 प्रतिशत, एआइएमएआइम के एक विधायक की संपत्ति में 188 प्रतिशत, स्वराज्य पार्टी लोकतांत्रिक के एक विधायक की संपत्ति में 337 प्रतशित, लोजपा के एक विधायक की संपत्ति में 644 प्रतिशत और भाकपा के एक एमएलए की संपत्ति में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
कई विधायकों की संपत्ति में आयी कमी
कई ऐसे भी एमएलए हैं, जिनकी संपत्ति में कमी आयी है. एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार राजद के फैयाज अहमद की संपत्ति में 34 प्रतिशत की कमी, जदयू के मनीष कुमार की संपत्ति में 58 प्रतिशत की कमी, भाजपा के तारकिशोर प्रसाद की संपत्ति में 22 प्रतिशत की कमी, सपा के शालिग्राम यादव की संपत्ति में 19 प्रतिशत की कमी, जदयू के रामबालक सिंह की संपत्ति में 16 प्रतिशत की कमी और भाजपा के संजय सिंह की संपत्ति में चार प्रतिशत की कमी आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन