ePaper

नीतीश जिनके साथ खड़े हैं उन्हें बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी : सुमो

Updated at : 28 Oct 2015 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश  जिनके साथ खड़े हैं उन्हें बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी :  सुमो

पटना : भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने तीसरे चरण के मतदान के दिन आज पटना के राजेंद्र नगर मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की और साथ ही महागंठबंधन पर भी हमला बोला उन्होंने कहा, ये लोग नरेंद्र मोदी से डर […]

विज्ञापन
पटना : भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील कुमार मोदी ने तीसरे चरण के मतदान के दिन आज पटना के राजेंद्र नगर मतदान केंद्र में जाकर मतदान किया. मतदान के बाद उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की और साथ ही महागंठबंधन पर भी हमला बोला उन्होंने कहा, ये लोग नरेंद्र मोदी से डर गये हैं और यही कारण है कि वे महागंठबंधन बनाकर एक साथ हो गये हैं. भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी शब्दों की मर्यादा को पार नहीं किया, ये तो लालू यादव हैं जो नरपिशाच और नरभक्षी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं.

सुशील मोदी ने कहा, लोगों के लिए यह मायने नहीं रखता को कि कौन बिहार का मुख्यमंत्री होगा बल्कि यह मायने रखता है कि गंठबंधन में कौन होगा. नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री का चेहरा हों पर यह भी देखना जरूरी है कि वह किनके साथ खड़े हैं. लालू यादव और सोनिया गांधी जैसे चेहरों को बिहार की जनता कभी उन्हें स्वीकार नहीं करेगी.
आज तीसरे चरण का मतदान है. बिहार के 50 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है तीसरे चरण का मतदान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं का भविष्य आज दांव पर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन