बिहार में बीजेपी लगाएगी गोहत्या पर प्रतिबंध : सुशील मोदी

पटना : गौमांस पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर बिहार में सियासी जंग शुरु हो गयी है. भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया जायेगा. भाजपा नेता ने अपने अगले […]
पटना : गौमांस पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बयान पर बिहार में सियासी जंग शुरु हो गयी है. भाजपा नेता एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि अगर बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया जायेगा. भाजपा नेता ने अपने अगले ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा पर तस्करी रोककर हजारों गायों को कटने से बचाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा गोवंश की रक्षा कर गोपालकों का जीवन उन्नत बनाएगी.
सुशील मोदी ने कहा कि अब तक की सरकारें इस मामले में उदासीन रही है. भाजपा की सरकार बनने के बाद बिहार में गौ हत्या के मामलों पर कड़ाई से पालन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा गौवंश की रक्षा कर गोपालकों का जीवन उन्नत बनाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद कहते हैं की गौमांस वाली बात शैतान ने उनके मुंह से बुलबाई थी, अभी से उन पर शैतान हावी गो गया है तो आगे जाने क्या होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




