महागंठबंधन के निशाने पर आरएसएस, नजर में कास्ट कार्ड, पढिए नीतीश, लालू, सोनिया के उम्मीदवारों की पूरी सूची

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागंठबंधन ने आज अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. महागंठबंधन ने टिकट बांटने में जातीय समुदाय के प्रतिशत का ख्याल रखा. प्राथमिक तौर पर सीट बंटवारे का सीधा गणित यही दिखता है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी टिकट पर दावेदारी. महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने सीटों […]
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागंठबंधन ने आज अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया. महागंठबंधन ने टिकट बांटने में जातीय समुदाय के प्रतिशत का ख्याल रखा. प्राथमिक तौर पर सीट बंटवारे का सीधा गणित यही दिखता है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी टिकट पर दावेदारी. महागंठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने सीटों का एलान करते हुए कहा कि हमने सामान्य वर्ग को 16 प्रतिशत, पिछडी जाति को 55 प्रतिशत, एससी-एसटी को 16 प्रतिशत, अल्पसंख्यक यानी मुसलमानों को 14 प्रतिशत सीटें बांटी है.
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद के दोनों बेटे इस बार विधानसभा चुनावों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लालू के छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को राजद ने महुआ से चुनाव में उतारा है. ये दोनों विस क्षेत्र वैशाली जिले में हैं. उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं जबकि महागंठबंधन ने 242 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है. नालंदा जिले की राजगीर सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है.
नीतीश कुमार ने इस दौरान किये अपने प्रेस कान्फ्रेंस में साफ संकेत दिया कि वे चुनाव अभियान में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण पर दिये कथित बयान को चुनावी मुद्दा बनायेंगे. नीतीश का पूरा संबोधन अधिकतर समय मोहन भागवत की टिप्पणी पर केंद्रित रहा. उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे पर अब कुछ कर रही हो, लेकिन उसके सुप्रीम कमान मोहन भागवत ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का बयान उनके लिए अंतिम पंक्ति होती है.
नीतीश कुमार ने कहा कि सभी पार्टियों की राय थी कि मैं ही उम्मीदवारों की सूची जारी करूं. हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है. महागंठबंधन इस चुनाव में विकास को ही मुद्दा बनायेगा. एनडीए केवल विकास की बात करता है, लेकिन वह समाज को बांटने का कामकरता है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में एनडीए में खटपट देखने को मिली है. खैर यह उनका अंदरुनी मामला है. जिनको भाजपा के साथ घुटना टेक कर चलना है वो चले. जनता सब कुछ देख रही है. भाजपा के सहयोगी नाराज हैं इससे चुनाव पर खासा असर पड़ेगा.
आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश ने कहा कि संघ वाले आरक्षण में बदलाव लाना चाहते हैं. संविधान में बदलाव संसद के द्वारा किया जाता है. ये लोग संविधान के इतर कोई संस्था चाहते हैं जो आरक्षण पर काम करे. वे संविधान से अलग संस्था बनाकर आरक्षण में बदलाव लाना चाहते हैं. संघ नेमौजूदा आरक्षण को गलत बताया है. उन्होंने संघ के मुखपत्र को भी मीडिया के समक्ष पढकर सुनाया, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत का साक्षात्कार छपा है. इसमें से नीतीश ने कुछ अहम तथ्य निकालकर मीडिया के सामने रखा. नीतीश कुमार ने कहा कि मोहन भागवत के बयान से संघ और भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है. आरक्षण के प्रति उनकी क्या पॉलिसी है, साथ ही ओबीसी, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बारे में वे क्या सोचते हैं इसका पता चला है.उन्होंने कहा कि देश में संविधान से बड़ा कोई नहीं है.
नीतीश कुमार ने कहा कि संघ के सामने भाजपा की कोई औकात नहीं है. संघ का विचार ही भाजपा का विचार है. केंद्र सरकार पर हेराफेरी का नीतीश कुमार ने आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास को लेकर हास्यास्पद रिपोर्ट दिखाया गया है. केंद्र सरकार बिहार को नीचा दिखाने का काम कर रही है.
जंगलराज के सवाल पर नीतीश कुमार भड़क गये और उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज चल रहा है.नीतीश ने शिवसेना की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जो मन में है वहीं सामने भी है, लेकिन भाजपा के अंदर कुछ और है और बाहर कुछ और. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजद, जदयू और कांग्रेस तीनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे.
महागंठबंधन ने 242 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जो इस प्रकार है :
राजद को मिली सीटें और उम्मीदवार
सीट संख्या – सीट का नाम – उम्मीदवार
5 – लौरिया – रैन कौशल प्रताप सिंह
10 – रक्सौल – सुरेश कुमार
11 – सुगौली – ओम प्रकाश चौधरी
12 – नरिकटया – शामीम अहमद
13 – हरिसद्धी (एससी) – राजेंद्र राम
15 – केसरिया – डॉ राजेश कुमार
19 – मोतिहारी – मनी भूषण श्रीवास्तव
20 – चिरैया – लक्ष्मी नारायण यादव
21 – ढाका – फैजल रहमान
25 – परिहार – रामचंद्र पूर्वे
26 – सुरसंड – सैयद अबू दोजाना
28 – सीतामढी – सुनील कुमार
29 – रून्नीसैदपुर – मंगीता देवी
33 – खजौली – सीता राम यादव
35 – बिस्फी – फैयाद अहमद
36 – मधुबनी – समीर कुमार महासेठ
37 – राजनगर(एससी) – रामावतार पासवान
38 – झंझारपुर – गुलाब यादव
42 – पिपरा – यदुवंश कुमार यादव
45 – छातापुर – मो अकबर अली
46 – नरपतगंज – अनिल कुमार यादव
48 – फारिबसगंज – कृत्यानंद विश्वास
57 – बायसी – अब्दुश सुभान
59 – बनमनखी(एससी) – संजीव कुमारपासवान
68 – बरारी – नीरज कुमार
73 – मधेपुरा – चंद्रशेखर
75 – सहरसा – अरुण कुमार
77 – महिषि – डॉ अब्दुल गफ्फार
81 – अलीनगर – अब्दुल बारी सिद्दिकी
82 – दरभंगा(ग्रामीण) – ललित कुमार यादव
83 – दरभंगा – मिठ्ठु केडिया
85 – बहादुरपुर – भोला यादव
86 – केवटी – मो. फरेज फातमी
88 – गायघाट – महेश्वर प्रसाद यादव
89 – औराई सुरेंद्र कुमार
90 – मीनापुर – राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव
92 – सकरा(एससी) लालबाबू राम
95 – कांटी – मो. परवेज आलम
96 – बरूराज – नंद कुमार राय
97 – पारू – शंकर प्रसाद
98 – साहेबगंज – रामविचार राय
100 – बरौली – मो. नेमतुल्ला
101 – गोपालगंज – रेयाजुल हक उर्फ राजू
107 – दरौली(एससी) – परमात्मा राम
108 – रघुनाथपुर – हरिशंकर यादव
111 – गोरयाकोठी – श्री सत्यदेव प्रताप सिंह
115 – बनियापुर – केदार नाथ सिंह
116 – तरैया – मुंद्रिका प्रसाद राय
117 – मढौरा – जितेंद्र कुमार राय
118 – छपरा – रणधीर कुमार सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




