बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान भारतीय, विदेशी मुद्रा जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Sep 2015 9:24 PM
विज्ञापन
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रुप से संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान राज्य में वाहन तलाशी के दौरान भारतीय एवं विदेशी मुद्रा के अलावा 24,856 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कल […]
विज्ञापन
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रुप से संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान राज्य में वाहन तलाशी के दौरान भारतीय एवं विदेशी मुद्रा के अलावा 24,856 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया.
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आर लक्ष्मणन ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कल से 11.46 लाख रुपये के अलावा 24,856 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। रोहतास जिला के विक्रमगंज में 825555 रुपये, सीतामढी जिला से 170650 रुपये और औरंगाबाद जिला से 150000 रुपये जब्त किए गए.
उन्होंने बताया कि सीतामढी जिला से एक लाख नेपाली रुपये तथा मधुबनी जिला के देवधा थाना क्षेत्र से 67000 नेपाली रुपये, 196 कतर के रियाल, 10000 इंडोनेशियायी रुपये, 10 सउदी रियाल, 20 संयुक्त अरब अमीरात के दिरहम, 5 बांग्लादेशी टका और एक मलेशियाई रिंगिट जब्त किए जाने के साथ पडोसी देश नेपाल के धनुषा जिला के मोहम्मद सलीम नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
लक्ष्मणन ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे राज्य में कुल 24,856 लीटर अवैध शराब, औरंगाबाद जिला से 85 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान 11 अवैध हथियार और 70 कारतूस जब्त किए गए.
लक्ष्मणन ने बताया कि सूबे में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुडे 33 मामले दर्ज किए जाने के साथ 868 गैर जमानती वारंट का निष्पादन किया गया तथा वाहन जांच के दौरान 15 लाख 64 हजार 164 रुपये जुर्माना के तौर पर वसूले गए. उन्होंने बताया कि आगामी 12 अक्तूबर को बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज 81 प्रत्याशियों के साथ इस चरण के लिए अब तक 91 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










