बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Published at :14 May 2024 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

04:39 PM पटना: आरा में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में सीएम नीतीश के नही शामिल होने पर भाजपा का पलटवार, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा, नीतीश नही चाहते है बिहार का हो विकास 04:05 PM सांसद पप्पू यादव का राजद सुप्रीमो पर तीखा हमला, कहा- लालू देश के सबसे बड़े दलाल, चपरासी के […]

विज्ञापन
04:39 PM

पटना: आरा में आयोजित पीएम मोदी के कार्यक्रम में सीएम नीतीश के नही शामिल होने पर भाजपा का पलटवार, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा, नीतीश नही चाहते है बिहार का हो विकास

04:05 PMसांसद पप्पू यादव का राजद सुप्रीमो पर तीखा हमला, कहा- लालू देश के सबसे बड़े दलाल, चपरासी के बेटे के पास करोड़ों की संपत्ति कहां से आयी
03:51 PM

पटना: जदयू के दो मंत्रियों ललन सिंह एवं पीके शाही पर चाजर्शीट दाखिल, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला, पटना पुलिस ने सिविल कोर्ट में दाखिल किया चाजर्शीट

03:25 PM

पटना: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी का भाजपा पर वार, कहा- पीएम मोदी के बिहार यात्र से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा

03:18 PM

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं सांसद पप्पू यादव पर चाजर्शीट, सड़क जाम का है आरोप, पटना पुलिस ने सिविल कोर्ट में दाखिल की चाजर्शीट

03:01 PM

भाजपा नेता धर्मेद प्रधान ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा- विशेष राज्य का दर्जा बिहार को देने को लेकर मुख्यमंत्री की स्थिति स्पष्ट नही, धर्मेद प्रधान ने पीएम मोदी के बिहार आगमन पर कहा, कल का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन होगा

02:35 PM

सहरसा: भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने बाइक रैली को दिखायी हरी झंडी, 500 से अधिक बाइक के काफिले को किया रवाना

01:48 PM

जनता दरबार के बाद सीएम नीतीश ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत पटना में करुंगा, आरा नहीं जाऊंगा

01:04 PM

पटना: मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम के बाद नीतीश ने कहा, कल फिर होगी महागंठबंधन की संयुक्त बैठक, दूसरो की रैली से मुङो क्या लेना-देना

12:45 PM

नयी दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, आज चारा घोटाला मामले में सीबीआइ की याचिका पर सुनवाई करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट को नोटिस

11:47 AM

मधुबनी: ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भरती

11:15 AM

सांसद पप्पू यादव ने कोर्ट में दायर की पीआइएल, परबत्ता मामले में दायर किया पीआइएल

10:59 AM

कटिहार: व्रजपात की चपेत में आकर महिला जख्मी, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, इलाज के लिए अस्पताल में भरती

10:24 AM

पटना: सुषमा साहू बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

09:54 AM

गया: चोरी के आरोप में तीन लोगों की हत्या, ग्रामीणों ने की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी को बनाया बंधक, मौके पर पहुंची पुलिस

09:17 AM

पटना: हाई कोर्ट में मेयर विवाद पर सुनवाई आज, घोषित हो सकता है मेयर चुनाव का रिजल्ट

08:59 AM

लखीसराय: मनकठ्ठा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में आयी गड़बड़ी, परिचालन ठप, मरम्मती कार्य में जुटें रेलवे कर्मचारी

08:39 AM

पटना: जदयू-राजद-कांग्रेस की जिला स्तर पर 19 को बैठक, गठित होगी कर्डिनेशन कमेटी, सीट बंटवारे के बाद पहली बार एक साथ जुटे तीनों दलों के जिला अध्यक्ष, स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए मिला टास्क

08:10 AM

पटना: दीघा-आशियाना रोड में रविवार को बाइकर्स गैंग में भिड़ंत, दस गिरफ्तार, सात बाइक बरामद, वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ा था दोनों गैंग, राजीव नगर थाना क्षेत्र की घटना

07:46 AM

पटना: मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज, 1, अणो मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन, शिकायत पत्रों का निबंधन सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो जायेगा और 11 बजे तक निबंधन होगा. वहीं,सीएम सुबह 10 बजे से फरियादियों के सुनेंगे शिकायत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन