बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Updated:
विज्ञापन

03:58 PM पटना: भाजपा नेता अविनाश कुमार हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, बेऊर जेल में बंद एक अपराधी के ली थी सुपारी, अपराधी के गुर्गो ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस तीनों हत्यारों के घर पहुंची, तीनों फरार 03:48 PM डीएनए पर जदयू का भाजपा पर पलटवार, कहा- डीएनए जांच का […]

विज्ञापन
03:58 PM

पटना: भाजपा नेता अविनाश कुमार हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, बेऊर जेल में बंद एक अपराधी के ली थी सुपारी, अपराधी के गुर्गो ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस तीनों हत्यारों के घर पहुंची, तीनों फरार

03:48 PM

डीएनए पर जदयू का भाजपा पर पलटवार, कहा- डीएनए जांच का खर्चा वहन करने का जिम्मा केंद्र का होता है न कि राज्य का

03:14 PM

पटना: राजधानी में अपराधियों ने एक शराब दुकान के कर्मचारी से एक लाख रुपये लूटे, बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गये, मौके पर पहुंची पुलिस

02:35 PM

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान का नीतीश पर वार, कहा-इंडिया इज इंदिरा, आज यह लागू नही होता, नीतीश कर रहे इंदिरा की नकल

01:54 PM

प. चंपारण: पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया विरोध

01:19 PM

भाजपा का लालू-नीतीश पर तंज, सुशील मोदी ने कहा, लालू-नीतीश एक साथ करेंगे साझा चुनाव प्रचार, सजायाफ्ता लालू बेल पर है बाहर, बेल को रद्द कराने को लेकर पार्टी कानूनी जानकारों की ले रही है राय

12:45 PM

डीएनए विवाद: नीतीश ने कहा लालू प्रसाद व कांग्रेस के नेताओं के साथ कल होगी बैठक, प्रेसवार्ता कर शब्द वापसी अभियान की आगे की रणनीति पर उपलब्ध करायी जायेगी जानकारी

12:04 PM

बिहार के लोगों को नीतीश सरकार की सौगात, सीएम ने कई योजनाओं का ऑन लाइन किया उद्घाटन

11:24 AM

नालंदा: दिन दहाड़े भाई-बहन को अपराधियों ने मारी गोली हत्या कर दी

10:45 AM

नयी दिल्ली: पीएम मोदी की सहरसा रैली के दौरान आतंकी हमले की आशंका, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

10:08 AM

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे आज कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

09:48 AM

जमुई: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम

09:25 AM

दरभंगा: ऑटो से गिरकर महिला की मौत

09:17 AM

पटना: राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के नये भवन का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे उद्घाटन, दारोगा राय रोड स्थित इस पांच मंजिले भवन के निर्माण पर 14.73 करोड़ रुपये की आयी है लागत

08:58 AM

पटना: राहुल गांधी ने कहा, महागंठबंधन के साथ मिल कर बिहार में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, महागंठबंधन के तहत कांग्रेस 40 से 50 सीट पर चुनाव लड़ने पर व्यक्त की है इच्छा

08:31 AM

पटना: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आज, स्कूलों के टॉपर होंगे सम्मानित, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा समारोह

08:12 AM

जीतन राम मांझी की पार्टी हम का डोर टू डोर सदस्यता अभियान आज से, 10 दिनों में 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

07:42 AM

पटना: प्रभातखबर पढ़कर पप्पू यादव ने दिया दो छात्रओं को मदद, जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के संरक्षक व सांसद पप्पू यादव ने दो छात्रओं को 50-50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन