Patna News: पटना में सोन नहर के पास बनेगा 500 मीटर लंबा फ्लाइओवर, जाम से मिलेगी मुक्ति

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Feb 2025 8:05 AM

विज्ञापन

फ्लाइओवर (प्रतीकात्मक)

Patna News: पटना को जाम से मुक्त करने की दिशा में बिहार सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है. बहुत जल्द जिले के निसरापुर लख के पास सोन नहर पर लगभग 500 मीटर लंबा फ्लाइओवर बनाया जायेगा. इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार हो चुकी है. सीएम प्रगति यात्रा के दौरान इसका ऐलान कर सकते हैं.

विज्ञापन

Patna News: पटना के नौबतपुर में निसरापुर लख के पास सोन नहर पर लगभग 500 मीटर लंबा फ्लाइओवर बनेगा. इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. दो से तीन दिनों में नक्शा तैयार हो जायेगा. इसके बाद डीपीआर तैयार की जायेगी. सोन नहर पर निसरापुर लख के पास ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर फ्लाइओवर के निर्माण के लिए पिछले छह-सात साल से स्थानीय लोगों द्वारा मांग उठती रही है.

सीएम नीतीश प्रगति यात्रा के दौरान कर सकते हैं घोषणा

इस मार्ग से पटना आने-जानेवाले घंटों जाम में फंसते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान इसके निर्माण की घोषणा किये जाने की संभावना है. इसको लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरू हो गया है. फ्लाइओवर के निर्माण से लोगों को सहूलियत होगी.

ट्रैफिक जाम से लोग रहते हैं परेशान

निसरापुर लख के पास बने पुल को पार करने में लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता है. साथ ही पुराने पुल के होने से उसकी मजबूती को लेकर संशय बना हुआ है. ट्रैफिक जाम के कारण मसौढ़ी, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद सहित आसपास के इलाके से पटना आने-जानेवाले को फजीहत होती है. जबकि मुख्य मार्ग होने के कारण लोग इस मार्ग से आना-जाना अधिक पसंद करते हैं. वीआइपी मूवमेंट भी इस मार्ग से होता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इस मार्ग से पटना की दूरी 10 किमी कम

पटना से आने-जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है. इस मार्ग से पटना आने-जाने में लोगों को लगभग 10 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ती है. इस वजह से वाहनों का परिचालन अधिक होता है, जबकि NH 139 से होकर आने में अधिक दूरी तय करनी पड़ती है. बिहार राज्य पुल निर्माण निगम से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइओवर के निर्माण के लिए डिजायन तैयार हो रहा है. डिजायन तैयार होने के बाद प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग को भेजा जायेगा, विभाग से स्वीकृत होने पर फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections: बिहार में चुनाव की तैयारी शुरू, होली से पहले पटना आएगी EC की टीम, वोटर लिस्ट से 4 लाख नाम कटे

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन