ePaper

प्रारंभिक स्कूलों को संवारने और सुविधाएं विकसित करने के लिए मिले 488 करोड़

Updated at : 09 Jun 2025 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
प्रारंभिक स्कूलों को संवारने और सुविधाएं विकसित करने के लिए मिले 488 करोड़

शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों में नयी और पुरानी आधारभूत संरचना के विकास के लिए कवायद शुरू कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों में नयी और पुरानी आधारभूत संरचना के विकास के लिए कवायद शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग ने इन निर्माण कार्यों को दो भागों या मदों में बांटा है. पहले भाग में नयी आधारभूत संरचना विकसित करनी है. दूसरे में पुरानी आधारभूत संरचना को फिर से संवारना या जीर्णोद्धार करना है. इन दोनों मदों के लिए कुल 1600 करोड़ स्वीकृत किये हैं. इसमें से 488 करोड़ शिक्षा विभाग ने खर्च करने के लिए हाल ही बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसआइडीसी) को दे दी है. बीएसआइडीसी इन निर्माण कार्यों को कराने के लिए विज्ञापन निकालने जा रहा है. इस साल नये स्कूलों के भवन निर्माण, चाहरदीवारी, पेयजल, शौचालय की सुविधा, किचिन शेड, आइसीटी लैब इत्यादि और खेल मैदान बनाये जाने हैं. शिक्षा विभाग ने इस कवायद के लिए पहली किस्त के रूप में 33% (330 करोड़ ) रुपये दे दिये हैं. इस समूची कवायद के लिए कुल 1100 करोड़ रुपये खर्च किये जाने हैं. यह समूची कवायद वित्तीय वर्ष 2025-2026 तक पूरी कर ली जानी है. इसी तरह पुराने निर्माण के जीर्णोद्धार के लिए शिक्षा विभाग ने अब तक 158 करोड़ रुपये दिये हैं. इसमें कुल 600 करोड़ रुपये दिये जाने हैं. बीएसआइडीसी को इस दिशा में काम तेजी से पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन