बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2024 1:22 PM

विज्ञापन

06:30 PM बढ़ चला बिहार कार्यक्रम पर चुनाव आयोग ने लगायी रोक, यह रोक विधान परिषद की 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता तक प्रभावी होगा 05:45 PM मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आते ही छात्र-छात्रओं मे उत्साह का माहौल, सुबह से ही परीक्षाथी रिजल्ट का कर रहे थे इंतजार, […]

विज्ञापन
06:30 PM

बढ़ चला बिहार कार्यक्रम पर चुनाव आयोग ने लगायी रोक, यह रोक विधान परिषद की 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता तक प्रभावी होगा

05:45 PM

मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आते ही छात्र-छात्रओं मे उत्साह का माहौल, सुबह से ही परीक्षाथी रिजल्ट का कर रहे थे इंतजार, साइबर कैफे में लगी रही भीड़

04:56 PM

भाजपा का होर्डिग नहीं लगाने दे रही है सरकार, नीतीश बिहार में इमरजेंसी जैसी स्थिति कर रहे हैं पैदा: मोदी

04:05 PM

राज्य सरकार ने पूरे बिहार को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है, एक मार्च से ही प्रभावी माना जाएगा. सरकार के इस कदम से किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

03:26 PM

अश्विनी चौबे के बयान के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मचाया हंगामा, भाजपा सांसद ने कहा- नहीं मांगूगा माफी

2:41 PM

मधुबनी- भैरवस्थान के नरूआर गांव में दो बसों की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:39 PM

जहानाबाद-नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात वृद्ध महिला की लाश मिली .

2:35 PM

सासाराम – विक्रमगंज के मनी गांव में 2 बच्चों की नहर में डूबकर मौत. नहाने के दौरान हुई हादसा.

2:32 PM

पटना-भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी से एक महिला की मौत. घटना से गुस्साये उग्र भीड़ ने फोर लेन को जाम कर दिया.

2:30 PM

दरभंगा-सासंद अश्विनी चौबे के खिलाफ विवादास्पद बयान देने का आरोप में केस दर्ज किया गया है. सीजेएम कोर्ट में सोनिया और राहुल गांधी पर विवादास्पद बयान देने का आरोप में केस दर्ज हुआ.

10:22 AM

बिहार के अलवर जिले में आज 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, दो पिस्टल व 8 कारतूस भी बरामद

09:54 AM

लखीसराय: शिक्षक की पिटाई से छात्र बेहोश, अभिभावकों का हंगामा, शिक्षक को गिरफ्तार करने की मांग

09:24 AM

औरंगाबाद में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, ग्रामीण चिकित्सक का काम करता था मृतक

08:58 AM

मुजफ्फरपुर: बागमती के जल स्तर में लगातार हो रही है वृद्धि

08:41 AM

मैट्रिक का रिजल्ट आज, बिहार विद्यायल परीक्षा समिति के सचिव के मुताबिक रिजल्ट आज शाम 4 बजे तक घोषित कर दिया जाएगा, इस बार कुल 14,26,902 विद्यार्थियों ने लिया था हिस्सा

08:32 AM

सुपौल : भूमि विवाद में मारपीट के दौरान पांच घायल, सभी को इलाज के लिए डीएमसीएच भेंजा गया

08:25 AM

जदयू का राज्यस्तरीय युवा सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे शामिल

08:15 AM

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शाम पहुंचेंगे पटना, योग दिवस पर कल राजधानी के मोइनुल हक स्टेडियम में करेंगे योग

07:58 AM

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी दिल्ली दौरे पर, आज लौटेंगे पटना

07:30 AM

मोतिहारी : कल्याणपुर में चार नर्तकियों को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन