जेइइ एडवांस: गुवाहाटी जोन में पटना के आयुष रंजन बने टॉपर

पटना: आइआइटी-जेइइ एडवांस में गुवाहाटी जोन में पटना के आयुष रंजन टॉपर बने हैं. आयुष को जेनरल कैटेगरी में ऑल इंडिया में 94वां रैंक हासिल हुआ है, जबकि आकाश को 101, चितवन सहारिया को 148 और शयष कपूर को 176वां स्थान मिला है. बिहार बोर्ड से बिहार बोर्ड से इंटर साइंस की परीक्षा पास करनेवाले […]
देश की 21 आइआइटी संस्थानों में दाखिले के लिए हुई जेइइ एडवांस- 2015 परीक्षा का रिजल्ट बुधवार की रात जारी कर दिया गया. आइआइटी, मुंबई की ओर से आयोजित की गयी इस परीक्षा में देश भर से 26456 विद्यार्थियों को सफलता मिली. पटना के खेमनीचक, सुभाष नगर निवासी आयुष रंजन अपने पहले प्रयास में यह सफलता हासिल की है. उसने 10वीं व 12वीं दून पब्लिक स्कूल से की थी. 10वीं में उसे 10 सीजीपीए और 12वीं में 96.2 अंक आये थे.उसके पिता अजीत कुमार पीएमसीएच में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




