विधान परिषद चुनाव: आज से भरे जायेंगे नामांकन, जदयू-राजद-भाजपा समेत सभी पार्टियां जुटीं तैयारी में

पटना: भाजपा गंठबंधन दलों में बुधवार को भी विधान परिषद सीटों पर निर्णय नहीं लिया जा सका. इससे गंठबंधन दलों में सीटों को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. गुरुवार से विप चुनाव के लिए नामांकन होगा और अब तक सीटों को लेकर कोई निर्णय नहीं होने से लोजपा और रालोसपा के संभावित प्रत्याशियों […]
हालांकि जानकारों के मुताबिक भाजपा और उसके सहयोगी दल लोजपा और रालोसपा के बीच सीटों का तालमेल पर सहमति बन गयी हे. लेकिन, आधिकारिक घोषणा नहीं होने से संभावित उम्मीदवारों में बेचैनी छायी हुई है. सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार कई प्रत्याशी अब तक चुनाव प्रचार शुरू नहीं कर सके हैं. वे चाहते हैं कि पार्टी विधिवत उनके प्रत्याशी होने की घोषणा करे. नेताओं का कहना है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने सोमवार को ही पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद प्रेस को कहा था कि एक से दो दिनों के अंदर गंठबंधन दलों के बीच सीटों की घोषणा कर दी जायेगी.
वहीं दूसरी ओर सीटों पर निर्णय नहीं होने से लोजपा की परेशानी बढ़ गयी है. पार्टी नेता सुपौल, नालंदा, हाजीपुर, समस्तीपुर और जमुई की सीट पर दावेदारी कर रहे हैं. कुछ सीटों पर भाजपा और लोजपा की दावेदारी और दोनों दलों की ओर चुनाव तैयारी शुरू चलने से भी प्रत्याशी में नाराजगी है. खासकर हाजीपुर की सीट पर जहां लोजपा और भाजपा के दोनों प्रत्याशी ने अपने-अपने को एनडीए के प्रत्याशी के रूप में प्रचार कर रहे हैं. सूत्र के मुताबिक लोजपा को हाजीपुर, सुपौल और के अलावा एक कोई अन्य सीट और रालोसपा को कैमूर और मुंगेर की सीट देने का निर्णय लिया है.
विधान परिषद चुनाव में बिहार में वाम दलों ने अपने निर्णय से सभी दलों को अवगत करा दिया है. वाम दल एक हो कर चुनाव लड़ रहे हैं. माकपा के तीनों प्रत्याशी 15-16 को अपना-अपना नामांकन करेंगे. बिहार में दो दिनों तक पार्टी की स्टेट काउंसिल की बैठक होगी. बैठक में माकपा कितनी सीटों पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी, इस पर मंथन होगा. फिर माकपा, भाकपा और माले की संयुक्त बैठक में वाम दल अपने प्रत्याशियों का अंतिम फैसला करेंगे. बिहार में वाम एकता का निर्णय हो गया है. केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने दो सिंतबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया है. माकपा इसका समर्थन कर रही है. इसके पहले केंद्र सरकार के झूठे वायदों और बिहार सरकार की किसानों व गरीबों के साथ धोखाधड़ी को ले कर 21 जुलाई को सभी वाम दल बिहार बंद करायेंगे. संवाददाता सम्मेलन में माकपा के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




