बिहार भूकंप : मम्मी गे, हम घर में नै सुतबौ..

समस्तीपुर : धरती क्या हिली लोगों के जीवन का अस्तित्व ही डोल गया. दहशत सब पर हावी. दिन भर रुक रुक झटके आते रहे जिसे लोग सह रहे थे. लेकिन जैसे ही शाम ढलनी शुरू हुई मन में एक खौफ समा गया. बड़े ने हिम्मत कर घर के अंदर बिस्तर पर करवट ले ली लेकिन […]
समस्तीपुर : धरती क्या हिली लोगों के जीवन का अस्तित्व ही डोल गया. दहशत सब पर हावी. दिन भर रुक रुक झटके आते रहे जिसे लोग सह रहे थे. लेकिन जैसे ही शाम ढलनी शुरू हुई मन में एक खौफ समा गया. बड़े ने हिम्मत कर घर के अंदर बिस्तर पर करवट ले ली लेकिन 11 वर्षीय संभव का चेहरा बता रहा था कि वह अंदर से सहमा हुआ है.
चौथी कक्षा में पढने वाले बच्चे की नजर छत से लट रही पंखे पर टिकी थी. रात के करीब 10 बजे होंगे. भूकंप पर चर्चा हो ही रही थी कि उसके मुंह से चीख निकल गयी. पीछे से दौड़ी उसकी मां ने उसे आंचल में समेट कर पूछा तो उसने साफ जवाब दिया घर के अंदर नै सुतबौ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




