पटना में 56 समेत बिहार में 385 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 12525 हुई, झारखंड का व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Published at :07 Jul 2020 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में 56 समेत बिहार में 385 नये कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 12525 हुई, झारखंड का व्यक्ति कोरोना संक्रमित

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 385 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12525 हो गयी है. वहीं, अब तक बिहार में 9014 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को पटना में 56, मुंगेर में 30, गया में 29, भागलपुर में 26, मधुबनी में 25, कटिहार में 24, सुपौल में 21, सिवान में 19, मुजफ्फरपुर में 15, सारण में 14, सीतामढ़ी में 13, पूर्वी चंपारण में 11, बांका में 11 और शेखपुरा में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले.

इसके अलावा जहानाबाद में 08, समस्तीपुर में 08, भोजपुर में 07, नवादा में 07, किशनगंज में 07, लखीसराय में 05, बक्सर में 04, पूर्णिया में 04, अररिया में 03, गोपालगंज में 03, सहरसा में 03, पश्चिम चंपारण में 03, अरवल में 02, जमुई में 02, खगड़िया में 02, मधेपुरा में 02, नालंदा में 02, रोहतास में 02, वैशाली में 02, दरभंगा में 01 और कैमूर में 01 मामले सामने आये.

तीन और लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें हैदराबाद, झारखंड और उत्तरी दिनाजपुर के व्यक्ति शामिल हैं. हैदराबाद निवासी व्यक्ति का सैंपल भागलपुर, झारखंड निवासी व्यक्ति का सैंपल गया और उत्तरी दिनाजपुर के व्यक्ति का सैंपल किशनगंज से लिया गया था.

बिहार में सोमवार को सामने आये 385 नये मामलों में सबसे अधिक पटना में 56 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन