ePaper

तुंगी हॉल्ट पर बरातियों से भरी मैजिक ट्रेन से टकरायी, तीन की मौत, दस घायल

Updated at : 22 Feb 2015 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
तुंगी हॉल्ट पर बरातियों से भरी मैजिक ट्रेन से टकरायी, तीन की मौत, दस घायल

पटना : बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड के तुंगी हाल्ट के पास शनिवार की संध्या बरातियों से भरी एक मैजिक ट्रेन की चपेट में आ गयी. इस हादसे में दूल्हे के भाई सहित तीन की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.इस भीषण दुर्घटना में ट्रेन के इंजन में फंस कर करीब […]

विज्ञापन

पटना : बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड के तुंगी हाल्ट के पास शनिवार की संध्या बरातियों से भरी एक मैजिक ट्रेन की चपेट में आ गयी. इस हादसे में दूल्हे के भाई सहित तीन की मौत हो गयी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.इस भीषण दुर्घटना में ट्रेन के इंजन में फंस कर करीब पांच सौ मीटर तक मैजिक रगड़ खाती रही.

हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गये. यह हादसा मैजिक के चालक की लापरवाही का कारण हुआ. बताया जाता है कि मानपुर थाना क्षेत्र के खारे बिगहा गांव निवासी राधे चौधरी अपने पुत्र हरी चौधरी की शादी के लिए अपने परिवार व मित्रों के साथ शहर के मणिराम अखाड़ा पर आये थे.

शनिवार की संध्या शादी समारोह संपन्न कर सभी लोग दो वाहनों से अपने गांव लौट रहे थे. पहला वाहन सुरक्षित गांव पहुंच गया, जबकि दूसरा वाहन मैजिक तुंगी हाल्ट के पहले अनधिकृत रेलवे फाटक के पास से गुजर रहा था.

मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख मुआवजे का एलान

पटना : नालंदा के तुंगी रेलवे क्रासिंग के पास हुए हादसे के बाद बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है. सभी मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये मुआवजा के रूप में दिये जायेंगे. तुंगी रेलवे क्रासिंग मानव रहित है, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन