शादीशुदा गर्लफ्रेंड रखना गलत नहीं : मांझी

पटना. सीएम जीतन राम मांझी इन दिनों बिहार विधानसभा में बहुमत जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन विवादास्पद बयान देने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. मांझी ने न केवल यह कहा कि बिहार में 90 फीसदी पुरुष शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ घूमते हैं, बल्कि यह भी कहा कि इसमें कुछ भी […]
न्यूज चैनल आजतक से बातचीत में मांझी ने कहा, केवल 10 फीसदी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने जाते हैं. पटना के इको पार्क या दिल्ली में कई जगह दूसरों की बीवी के साथ घूमते हैं.
पटना के इको पार्क में कुंवारे ही एक दूसरे से लिपटे नहीं रहते हैं. शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ घूमने में कुछ गलत नहीं है. मर्द गर्लफ्रेंड रख सकता है, तो महिलाएं क्यों नहीं. यदि लड़का व लड़की वयस्क हैं और उनके संबंध में पारस्परिक सहमति है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है. यह व्यक्तिगत पसंद का मामला है. उनसे उनके बेटे के कथित गलफ्रेंड के बारे में सवाल किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




