नीतीश ने भाजपा पर बोला हमला कहा, भाजपा दिल्ली में हारी अब बिहार की बारी
Updated at : 14 Feb 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन

पटनाः बिहार की राजनीति में खींचतान जारी है. 20 फरवरी को बहुमत का फैसला होना है. इस बीच आरोप प्रत्यारोप का एक नया दौर शुरू हो गया है. नीतीश ने बिहार के राजनीतिक संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया साथ ही यह चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की जो हालत हुई […]
विज्ञापन
पटनाः बिहार की राजनीति में खींचतान जारी है. 20 फरवरी को बहुमत का फैसला होना है. इस बीच आरोप प्रत्यारोप का एक नया दौर शुरू हो गया है. नीतीश ने बिहार के राजनीतिक संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया साथ ही यह चेतावनी देते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की जो हालत हुई है वही हालत बिहार में भी होने वाली है. नीतीश ने फेसबुक पर लिखा – बिहार में लोकतंत्र के साथ जो खिलवाड़ भाजपा कर रही है.इसके लिए बिहार की जनता माफ़ नहीं करेगी.
भाजपा दिल्ली में हारी है, अब बिहार की बारी है. दूसरी तरफ भाजपा भी नीतीश पर संवैधानिक मर्यादा को रौंदने का आरोप लगा रही है. भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी लगाते हुए कहा, नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा पेश किया और 24 घंटे में ही सदन की बैठक बुलाने के लिए धमकी देने लगे.
पूर्वाग्रह के कारण उन्होंने राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के विरुद्ध अमर्यादित बयानबाजी शुरू कर दी. राज्यपाल पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए नीतीश कुमार माफी मांगनी चाहिए. जद यू जहां आप की दिल्ली में जीत के बाद उत्साहित है कि मोदी की लहर को दिल्ली में रोक लिया गया है इसका फायदा उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में मिलेगा. वहीं भाजपा भी बिहार में दो- दो हाथ करने का मुड में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




