अलगाववादी ताकत को रोकने के लिए रहें तैयार : नीतीश

Published at :07 Feb 2015 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
अलगाववादी ताकत को रोकने के लिए रहें तैयार : नीतीश

बोले नीतीश : दलित व पिछड़ों को अछूत माननेवाले दे रहे सीख जदयू के दलित,महादलित और आदिवासी प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर पटना : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलगाववादी ताकतों को रोकने के लिए तैयार रहने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि आज समाज को धर्म व मजहब के आधार पर बांटने का […]

विज्ञापन
बोले नीतीश : दलित व पिछड़ों को अछूत माननेवाले दे रहे सीख
जदयू के दलित,महादलित और आदिवासी प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलगाववादी ताकतों को रोकने के लिए तैयार रहने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि आज समाज को धर्म व मजहब के आधार पर बांटने का काम हो रहा है. कल तक जो लोग दलित व पिछड़ों को अछूत मानते थे.
आज उन्हें सीख दे रहे हैं और मुसलमानों के खिलाफ भड़का रहे हैं. यहां तक कहा कि मुसलमानों को भगा कर उनकी जमीन पर कब्जा कर लेना है. वह 7, सकरुलर रोड स्थित आवास पर जदयू के दलित, महादलित और आदिवासी प्रकोष्ठ के संयुक्त प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि भाजपा वालों ने पहले भगवान राम को अपना सक्रिय सदस्य बनाया. अब शिव जी को बना रहे हैं. भाजपा की असलियत को लोगों के सामने रखनी पड़ेगी. नीतीश ने कहा कि कुल पूंजी का बहुत बड़ा हिस्सा केवल कुछ लोगों के हाथ में सिमटा हुआ है. लोहिया जी ने समाजवाद को दो शब्दों में परिभाषित किया था.
गरीबों को संगठित करने और उन्हें अवसर उपलब्ध करवा कर उनकी स्थिति में सुधार लाना होगा तभी सही ढंग से समाजवाद आयेगा. हम समाजवादी सिद्धांत को इसलिए नहीं मानते हैं कि गरीबी बना कर रखी जाये और केवल उसे दूर करने की बात की जाय. समाजवाद के सिद्धांत पर नीतियां बना कर अगर सरकार चलेगी,तो इससे न केवल गैर बराबरी मिटेगी बल्कि जिनके पास कुछ नहीं है उनकी दशा भी सुधरेगी. चंद लोगों के हाथों में सिमटी हुई अधिकतर पूंजी को उनके कब्जे से निकल कर गरीबों तक पहुंचानी होगी.
नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय लोग कांग्रेस से उबे हुए थे. लोगों की इसी भावना का फायदा उठा कर भाजपा ने लोगों से तरह-तरह के झूठे वादे किये. नकली सपने दिखाये और उनका वोट हासिल कर लिया. भाजपा ने लोगों को देश में विकास, युवाओं को रोजगार देने व विदेश में जमा काला धन सौ दिनों में वापस लाने जैसे ढेर सारे वादे किये थे. विकास का कोई काम नहीं हुआ. रोजगार देने के बजाय केंद्र सरकार की नौकरियों पर रोक लगा दी.
काला धन के बारे में कहते हैं कि सरकार या किसी अन्य को पता ही नहीं है कि विदेश में कितना काला धन है. अब तो उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कह रहे हैं कि काला धन की बात केवल कहावत थी यानी नरेंद्र मोदी के चुनावी वादे विश्वसनीय नहीं बल्कि कहावत थे. प्रशिक्षण में राज्यसभा सांसद हरिवंश,विधान पार्षद प्रो. राम वचन राय,सुनील कुमार व सुमन पारिजात ने विभिन्न विषयों पर राय दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन