...चाहें तो आज गिरा देंगे मांझी सरकार: मोदी

पटना: पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी ने दावा किया है कि जदयू के 50 विधायक उनके संपर्क में हैं और वे कभी भी पाला बदलने को तैयार हैं. अपने सरकारी आवास 1, पोलो रोड पर मंगलवार को जनता दरबार के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे तो आज मांझी […]
हम तोड़ने में नहीं, जोड़ने में विश्वास करते हैं. मोदी का बयान ऐसे समय में आया है, जब पूर्व सांसद साधु यादव के घर भोज में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के शामिल होने पर जदयू में बवाल मचा है.
मोदी ने कहा कि मांझी अपनी कुरसी बचाने में लगे हैं, तो नीतीश कुमार उन्हें बेदखल करने में. नीतीश कुमार इस जुगाड़ में लगे हैं कि मांझी मैदान छोड़ने को बाध्य हो जायें और इस्तीफा दे दें. ताज्जुब की बात तो यह है कि जदयू अपनी ही सरकार को अपदस्थ करने और सीएम को हटाने में लगा है. जदयू के दो प्रवक्ता खुद नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के इशारे पर मांझी के खिलाफ बयान दे रहे हैं. उलटे नीतीश कुमार आरोप लगा रहे हैं कि यह सारा गेम प्लान भाजपा का है, जबकि सच यह है कि यह गेम प्लान उनका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




