बिहार में 276 नये मामले सामने आये, पटना में सर्वाधिक 55 मामले, पिछले 24 घंटे में सात लोगों की हुई मौत

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 276 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12140 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में सात लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है. इसके साथ ही बिहार में अब तक कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या बढ़ कर 97 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में दरभंगा में दो, समस्तीपुर में दो, भागलपुर में एक, मुजफ्फरपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को पटना में 55, दरभंगा में 27, भागलपुर में 25, नालंदा में 15, पूर्वी चंपारण में 15, पश्चिमी चंपारण में 13, मुंगेर में 11, सुपौल में 10, खगड़िया में 09, कटिहार में 08, सिवान में 08, मधुबनी में 07, मुजफ्फरपुर में 07, गोपालगंज में 06, जहानाबाद में 06, मधेपुरा में 06, रोहतास में 06, अरवल में 05, भोजपुर में 05, सारण में 05, जमुई में 04, किशनगंज में 04, नवादा में 04, समस्तीपुर में 04, पूर्णिया में 03, सहरसा में 03, बांका में 02, शिवहर में 02 और सीतामढ़ी में 01 मामले सामने आये.
बिहार में सोमवार को सामने आये 276 नये मामलों में सबसे अधिक पटना में 55 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.
कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 97 मरीजों की मौत हुई है. बिहार के पटना में 12, दरभंगा में 07, समस्तीपुर में 06, सारण में 05, भागलपुर में 05, मुजफ्फरपुर में 05, पूर्वी चंपारण में 05, रोहतास में 05, नालंदा में 05, बेगूसराय में 04, भोजपुर में 03, गया में 03, जहानाबाद में 03, खगड़िया में 03, नवादा में 03, सीतामढ़ी में 03, वैशाली में 03, किशनगंज में 02, पश्चिम चंपारण में 02, मधुबनी में 02, सिवान में 02, अररिया में 01, अरवल में 01, औरंगाबाद में 01, जमुई में 01, कैमूर में 01, कटिहार में 01, मधेपुरा में 01, मुंगेर में 01, शिवहर में 01 एक व्यक्ति की मौत हुई है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को चार बजे शाम को जारी अपडेट के मुताबिक, बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 3028 है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 9014 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. बिहार में अब तक कुल 264109 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.
Posted By : Kaushal Kishor
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए