ePaper

आज रात से बिहार में बंद हो जाएंगें 27.55 लाख सिम, जानें पूरा मामला

Updated at : 12 Feb 2025 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बिहार में साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए दूरसंचार विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. आज रात से 27.55 लाख सिम कार्ड बंद कर दिए जाएंगे. ये वे नंबर हैं, जो एक ही आईडी पर 9 से अधिक लिए गए थे. सरकार के इस फैसले से साइबर ठगी पर लगाम लगाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में साइबर अपराध पर नकेल कसने के लिए दूरसंचार विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. आज रात से 27.55 लाख सिम कार्ड बंद कर दिए जाएंगे. ये वे नंबर हैं, जो एक ही आईडी पर 9 से अधिक जारी किए गए थे.

साइबर अपराध पर सरकार की सख्ती

बिहार में हजारों लोगों के पास 9 से अधिक सिम कार्ड थे, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था. आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 5,000 से अधिक ऐसे यूजर्स हैं जिनके पास 5,000 से 6,000 तक सिम कार्ड हैं. वहीं, हजारों लोगों के पास 9 से अधिक सिम हैं. अब सरकार ने सख्ती दिखाते हुए अधिकतम 9 सिम रखने की सीमा तय कर दी है.

ये भी पढ़ें: पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, हरि कॉम्प्लेक्स के पास बदमाशों ने मचाया आतंक

निजी कंपनियों के सबसे ज्यादा सिम होंगे बंद

इस अभियान के तहत जिन नंबरों को बंद किया जाएगा, उनमें तीन लाख सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के और 24 लाख निजी कंपनियों के सिम शामिल हैं। पहले सिम कार्ड रखने की कोई सीमा नहीं थी, लेकिन साइबर अपराधी इसका फायदा उठाने लगे थे। एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम लेकर ठगी की जा रही थी।

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन