जाति नहीं, विकास होगा मुद्दा : मांझी
Updated at : 31 Dec 2014 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव का एजेंडा सिर्फ विकास होगा. पहले भी हमारी पार्टी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था और आज भी विकास को एजेंडा बनायेगी. किसी जाति के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ा जायेगा. मंगलवार को 485 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण के बाद […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव का एजेंडा सिर्फ विकास होगा. पहले भी हमारी पार्टी ने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था और आज भी विकास को एजेंडा बनायेगी. किसी जाति के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ा जायेगा.
मंगलवार को 485 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र बिहार को अगर कुछ देगा, तो भी या नहीं देगा, तब भी हर हाल में बिहार का विकास होगा और इसके लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में बने धर्मातरण कानून की समीक्षा करने के लिए उच्चस्तरीय समिति बनायी जायेगी. उसके बाद ही बिहार में धर्मातरण को रोकने के लिए कानून बनाने पर विचार किया जायेगा. अगर कोई प्रलोभन व डर से किसी का धर्म परिवर्तन कराते हैं, तो वह बिल्कुल गलत हैं. मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि हमने पहले भी कहा है कि धर्म परिवर्तन की वारदात अभी की नहीं, 10 माह पहले की है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बयान पर उन्होंने कहा कि सरकार हर मामले में बहस के लिए तैयार हैं.
मार्च तक खाली पदों पर होगी बहाली
मार्च 2015 तक सभी विभागों के खाली पदों को भर दिया जायेगा. सभी विभागों को मिला कर 40} तक पद खाली हैं. इन पदों को भरने के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग को मजबूत किया गया है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्र ने कहा कि 3817 पदों पर ए ग्रेड नर्सो की नियुक्ति जल्द की जायेगी. चार हजार पदों पर एएनएम की बहाली की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




