बिहार में पिछले 24 घंटे में 2192 कोरोना संक्रमित मिले, 41 हजार के पार पहुंची कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या

Updated at : 27 Jul 2020 5:43 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में पिछले 24 घंटे में 2192 कोरोना संक्रमित मिले, 41 हजार के पार पहुंची कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 2192 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 812 नये मामले सामने आये. वहीं, शनिवार को 1048 और शुक्रवार व उससे पहले के पुराने मामलों में 332 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 41111 हो गयी है.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 2192 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 812 नये मामले सामने आये. वहीं, शनिवार को 1048 और शुक्रवार व उससे पहले के पुराने मामलों में 332 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 41111 हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 35 जिलों में 812 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें सर्वाधिक पटना के 223 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा सुपौल में 77, गया में 46, मधुबनी में 42, बेगूसराय में 38, किशनगंज में 34, दरभंगा में 33, पूर्वी चंपारण में 23, सिवान में 23 और बांका में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले.

इसके अलावा सीतामढ़ी में 19, औरंगाबाद में 18, नालंदा में 18, नवादा में 17, जमुई में 16, रोहतास में 16, समस्तीपुर में 16, मधेपुरा में 16, पश्चिम चंपारण में 16 जहानाबाद में 12, भोजपुर में 11, बक्सर में 11, कैमूर में 09, भागलपुर में 08, गोपालगंज में 08, मुंगेर में 08, शेखपुरा में 08, लखीसराय में 05, वैशाली में 04, पूर्णिया में 04, अरवल में 03, मुजफ्फरपुर में 03, सारण में 03 और शिवहर में 02 कोरोना संक्रमित मिले.

इसके अलावा 25 जुलाई को 36 जिलों में 1048 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें पटना में सर्वाधिक 217 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, नवादा में 74, भोजपुर में 66, नालंदा में 62, पश्चिम चंपारण में 60, पूर्णिया में 54, सारण में 54, रोहतास में 53, औरंगाबाद में 37, मधेपुरा में 35, गया में 28, किशनगंज में 26, बक्सर में 24, लखीसराय में 24, अररिया में 23, पूर्वी चंपारण में 23, भागलपुर में 20 और वैशाली में 20 कोरोना संक्रमित मिले.

वहीं, सहरसा में 19, दरभंगा में 15, मधुबनी में 15, मुंगेर में 14, गोपालगंज में 14, शेखपुरा में 13, अरवल में 12, खगड़िया में 10, कटिहार में 07, बांका में 06, समस्तीपुर में 06, शिवहर में 05, बेगूसराय में 04, जमुई में 04, मुजफ्फरपुर में 03, जहानाबाद में 02, सिवान में 01 और सुपौल में 01 व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला.

इधर, 24 जुलाई और उससे पहले के मामलों में 20 जिलों में 332 लोगों में कोराना का संक्रमण मिला है. इनमें सर्वाधिक 116 कोरोना पॉजिटिव के मामले पटना के हैं. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 47, पूर्णिया में 24, कैमूर में 22, कटिहार में 18, गया में 17, औरंगाबाद में 12, भागलपुर में 08, खगड़िया में 08, समस्तीपुर में 08, अररिया में 07, बक्सर में 07, नालंदा में 07, वैशाली में 07, सारण में 06, जमुई में 05, सिवान में 05, गोपालगंज में 04, पश्चिम चंपारण में 03 और बेगूसराय में 01 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आये.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन