ePaper

दवा घोटाला : मंत्रियों को मुख्यमंत्री की क्लीनचिट, स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट का पता नहीं

Updated at : 13 Oct 2014 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
दवा घोटाला : मंत्रियों को मुख्यमंत्री की क्लीनचिट, स्वास्थ्य मंत्री को रिपोर्ट का पता नहीं

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज दवा घोटाले के मामले में 2005 से राज्य में रहे स्वास्थ्य मंत्रियों को क्लीनचिट दी और कहा कि दोषी पाये गये दस अधिकारियों को सजा दी जा चुकी है. मांझी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार को जमा की गयी जांच रिपोर्ट में दवाओं की […]

विज्ञापन
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आज दवा घोटाले के मामले में 2005 से राज्य में रहे स्वास्थ्य मंत्रियों को क्लीनचिट दी और कहा कि दोषी पाये गये दस अधिकारियों को सजा दी जा चुकी है.
मांझी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार को जमा की गयी जांच रिपोर्ट में दवाओं की खरीद और सरकारी अस्पतालों में इनकी आपूर्ति में मंत्रियों का कोई दोष नहीं पाया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है और अब किसी के खिलाफ कार्रवाई की जरुरत नहीं है.’’
जब स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह से इस बारे में पूछा गया कि क्या राज्य सरकार आगे कार्रवाई करेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जांच रिपोर्ट की जानकारी नहीं है. मैं तो पत्रपेटी की तरह हूं. मेरे पास जो कुछ (फाइल) आता है, मैं उसे क्लीयर करता हूं. मुझे कार्रवाई शुरु होने के बाद इस बारे में पता चला.’’
हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जांच रिपोर्ट की अब भी समीक्षा की जा रही है.’’ मांझी और सिंह दोनों ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन