बिहार में 1502 कोरोना पॉजिटिव मिले, 30 हजार के पार पहुंची COVID-19 संक्रमितों की संख्या

Updated at : 22 Jul 2020 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में 1502 कोरोना पॉजिटिव मिले, 30 हजार के पार पहुंची COVID-19 संक्रमितों की संख्या

पटना : बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में 1502 की वृद्धि हुई है. यह वृद्धि दो दिनों में हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 730 नये मामले सामने आये. वहीं, सोमवार और उससे पहले के पुराने मामलों में 772 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 30066 हो गयी है.

विज्ञापन

पटना : बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में 1502 की वृद्धि हुई है. यह वृद्धि दो दिनों में हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 730 नये मामले सामने आये. वहीं, सोमवार और उससे पहले के पुराने मामलों में 772 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 30066 हो गयी है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को जिन 34 जिलों में 730 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें सर्वाधिक पटना के 174 संक्रमित थे. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में 113, गया में 54, वैशाली में 46, जहानाबाद में 39, नालंदा में 35, भागलपुर में 31, नवादा में 31, कटिहार में 27, पश्चिम चंपारण में 24, बेगूसराय में 24 और सीतामढ़ी में 22 कोरोना पॉजिटिव मिले.

वहीं, सुपौल में 15, खगड़िया में 12, सिवान में 12, जमुई में 11, मधेपुरा में 10, शेखपुरा में 10, अरवल में 09, सहरसा में 07, दरभंगा में 04, लखीसराय में 03, शिवहर में 03, औरंगाबाद में 02, गोपालगंज में 02, पूर्णिया में 02, बांका में 01, बक्सर में 01, पूर्वी चंपारण में 01, किशनगंज में 01, मधुबनी में 01, मुंगेर में 01, रोहतास में 01 कोरोना संक्रमित मिले. वहीं, मुजफ्फरपुर में बरेली के व्यक्ति का लिया गया सैंपल भी पॉजिटिव आया है.0

इसके अलावा 20 जुलाई या इससे पहले के पुराने मामलों में 35 जिलों में 772 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इनमें पटना में सर्वाधिक 278 मामले कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. वहीं, रोहतास में 67, भागलपुर में 48, पूर्णिया में 47, सारण में 37, जमुई में 34, सीतामढ़ी में 32, औरंगाबाद में 29, गया में 29, भोजपुर में 22, बक्सर में 19, गोपालगंज में 16, कटिहार में 14, नालंदा में 12, लखीसराय में 11 और सिवान में 10 व्यक्ति शामिल हैं.

वहीं, किशनगंज में 09, मधेपुरा में 08, नवादा में 07, समस्तीपुर में 06, शेखपुरा में 06, शिवहर में 05, खगड़िया में 04, वैशाली में 04, अरवल में 03, मुंगेर में 03, जहानाबाद में 02, कैमूर में 02, बांका में 01, दरभंगा में 01, मुजफ्फरपुर में 01, सुपौल में 01 और पश्चिम चंपारण में 01 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा कामरूप और आइजोल के व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन दोनों का सैंपल पटना में लिया गया था.

Posted By : Kaushal Kishor

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन