पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

पटना : बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आज पहली बार बिहार पहुंच चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वह सीधे भाजपा कार्यलय पहुंचे. अपने एक दिवसीय यात्रा पर नड्डा राजधानी पटना पहुंचे हैं, जहां शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर […]
पटना : बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आज पहली बार बिहार पहुंच चुके हैं. पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही वह सीधे भाजपा कार्यलय पहुंचे. अपने एक दिवसीय यात्रा पर नड्डा राजधानी पटना पहुंचे हैं, जहां शाम करीब चार बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करेंगे. पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला के साथ पार्टी अध्यक्ष का स्वागत किया.
गौरतलब है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा किये जाने की संभावना है. जेपी नड्डा अपने बड़े बेटे की शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आने का निमंत्रण भी देंगे.
आपको बता दें कि नड्डा आज 11 जिलों में भाजपा के नये कार्यालय का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे और सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे. दोपहर में राजकीय अतिथिशाला में कोर कमेटी के साथ विस चुनाव की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे.
आपको बता दें कि जेपी नड्डा का बिहार से पुराना नाता है. मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जेपी नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में दो दिसंबर, 1960 को हुआ था और यहीं उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की.
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि…
“बहुआयामी आप हैं, है हमें आप पर नाज
पाकर अपने बीच में, पुलकित हैं हम आज”@BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बिहार पधार रहे आदरणीय श्री @JPNadda जी का बिहार भाजपा परिवार की तरफ से हार्दिक स्वागत और कोटि-कोटि नंदन, वंदन और अभिनंदन।#BiharWelcomesNaddaJi pic.twitter.com/RKkRttXR1Q— Dr. Sanjay Jaiswal (Modi Ka Parivar) (@sanjayjaiswalMP) February 22, 2020
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




