बिहार में कोरोना संक्रमण के 1385 नये मामले सामने आये, पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को 1385 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 21558 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है.
पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को 1385 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 21558 हो गयी है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 10 और लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है.
पिछले 24 घंटे में पटना में चार, मुजफ्फरपुर में दो, भागलपुर, गया, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया में एक-एक लोगों की कोविड-19 से मौत होने के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़ कर 167 हो गयी है. वहीं, बिहार में अभी कुल 7289 लोग कोरोना संक्रमित हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों के चेन का पता लगाया जा रहा है.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के गुरुवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा पटना में 378 मामले सामने आये. वहीं, नालंदा में 93, सिवान में 63, जमुई में 59, भागलपुर में 55, भोजपुर में 54, पश्चिम चंपारण में 53, लखीसराय में 45 और गया में 42 व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित मिले.
वहीं, सारण में 38, पूर्वी चंपारण में 37, बेगूसराय में 36, मुंगेर में 33, समस्तीपुर में 31, वैशाली में 30, जहानाबाद में 23, बक्सर में 22, पूर्णिया में 24, दरभंगा में 22, खगड़िया में 21, गोपालगंज में 18, सुपौल में 16, शेखपुरा में 15, नवादा में 15, अरवल में 15, बांका में 15, किशनगंज में 14, मधेपुरा में 14, कटिहार में 08, सहरसा में 07, कैमूर में 07, रोहतास में 06, शिवहर में 05, औरंगाबाद में 02 मामले सामने आये.
कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 167 लोगों की मौत हुई है. इनमें अररिया में 02, अरवल में 01, औरंगाबाद में 02, बेगूसराय में 07, भागलपुर में 14, भोजपुर में 04, दरभंगा में 10, गया में 10, गोपालगंज में 01, जमुई में 01, जहानाबाद में 03, कैमूर में 03, कटिहार में 01, खगड़िया में 04, किशनगंज में 02, मधेपुरा में 01, मधुबनी में 02, मुंगेर में 05, मुजफ्फरपुर में 08, नालंदा में 07, नवादा में 04, पश्चिम चंपारण में 05, पटना में 23, पूर्वी चंपारण में 07, पूर्णिया में 02, रोहतास में 06, सहरसा में 01, समस्तीपुर में 07, सारण में 06, शिवहर में 01, सीतामढ़ी में 03, सिवान में 06, वैशाली में चार लोगों की अब तक कोविड-19 से मौत हो चुकी है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी अपडेट के मुताबिक, शाम चार बजे तक बिहार में सक्रिय मरीजों की संख्या 7289 हो गयी है. वहीं, बिहार में अब तक कुल 14101 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. अर्थात्, बिहार में ठीक होनेवालों का प्रतिशत 65.41 हो गया है. बिहार में अब तक कुल 347457 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.
Posted By : Kaushal Kishor
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




