पटना : टैक्स बकाये की 3483 करोड़ के लिए एकमुश्त समाधान योजना

Updated at : 09 Feb 2020 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : टैक्स बकाये की 3483 करोड़ के लिए एकमुश्त समाधान योजना

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि है कि जीएसटी से पूर्व के विभिन्न स्तर पर टैक्स विवाद के 62,383 मामले लंबित हैं. इसमें 3,483 करोड़ की टैक्स के लिए एकमुश्त समाधान योजना लायी गयी है. अभी तक सात सौ करदाताओं ने समाधान के लिए आवेदन दिया है. उप मुख्यमंत्री ने अपील की […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि है कि जीएसटी से पूर्व के विभिन्न स्तर पर टैक्स विवाद के 62,383 मामले लंबित हैं. इसमें 3,483 करोड़ की टैक्स के लिए एकमुश्त समाधान योजना लायी गयी है. अभी तक सात सौ करदाताओं ने समाधान के लिए आवेदन दिया है. उप मुख्यमंत्री ने अपील की है कि अधिक से अधिक करदाता 25 मार्च तक विवादित राशि का 35 प्रतिशत और ब्याज सहित पेनाल्टी की 10 प्रतिशत राशि जमा कर समाधान योजना का लाभ उठा लें. शनिवार को बजट पूर्व परिचर्चा की चौथी कड़ी में मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में कराधान क्षेत्र के लोगों से विमर्श और उनके सुझाव सुन रहे थे.
श्री मोदी ने कहा कि 2018-19 में 33,539 करोड़ का राजस्व पांच विभागों द्वारा संग्रह किया गया था. इस साल का संशोधित लक्ष्य 35,690 करोड़ है, जिनमें जनवरी तक 26,883 करोड़ का संग्रह हो चुका है. अगले दो महीने में बाकी 8,806 करोड़ का संग्रह करने में सभी सहयोग की अपील की.
उन्होंने कहा कि जीएसटी के अंतर्गत कर चोरी के मामलों को रोकने के लिए 5,479 निबंधित करदाताओं के परिसर का निरीक्षण किया गया. इनमें 744 का कोई अता-पता नहीं पाया गया. छह महीने तक विवरणी दाखिल नहीं करने वाले 37,305 कारोबारियों के निबंधन को रद्द कर दिया गया है. पिछले 20 महीनों में कुल 21 हजार वाहनों व 425 परिसरों का निरीक्षण कर 103 करोड़ की पेनाल्टी लगायी गयी. फर्जी कंपनियों के जरिये सौ कारोबारियों ने 1991.6 करोड़ का माल बाहर से मंगाया, जिनमें 426.87 करोड़ का कर निहित है.
ऐसे कर चोरी करनेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. परिचर्चा में शामिल लोगों ने बिहार में पेट्रोलियम पदार्थों पर पड़ोसी राज्यों के समतुल्य वैट दर करने, बालू का अवैध खनन कर यूपी में ले जाने से रोकने के लिए चेकपोस्ट पर कड़ाई करने, ब्लिडिंग बाईलाॅज अधिसूचित करने, 15 साल पुराने वाहनों के लिए एकमुश्त समधान योजना लाने, सर्किल रेट बिक्री दर से ज्यादा होने तथा ईंट, बालू, परिवहन व निबंधन से जुड़े करीब दो दर्जन से अधिक मुद्दे उठाये और अपने सुझाव दिये. बैठक में अपर वित्त आयुक्त राहुल सिंह भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन