पटना : रिजल्ट नहीं आने से छात्रों का बीएसएससी ऑफिस में प्रदर्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : परीक्षा के छह वर्ष बाद भी रिजल्ट प्रकाशित नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने वेटनरी रोड स्थित बिहार राज्य कर्मचारी आयोग (बीएसएससी) के कार्यालय में घुस कर प्रदर्शन किया और जल्द-से-जल्द रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग की. छात्रों का कहना था कि वर्ष, 2014 में बिहार सरकार ने इंटर स्तरीय […]
विज्ञापन
पटना : परीक्षा के छह वर्ष बाद भी रिजल्ट प्रकाशित नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने वेटनरी रोड स्थित बिहार राज्य कर्मचारी आयोग (बीएसएससी) के कार्यालय में घुस कर प्रदर्शन किया और जल्द-से-जल्द रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग की. छात्रों का कहना था कि वर्ष, 2014 में बिहार सरकार ने इंटर स्तरीय बीएसएससी की बहाली निकाली थी, जिसकी परीक्षा 2016 में हुई. लेकिन, पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गयी.
इसके बाद वर्ष 2018 में इसकी फिर से परीक्षा हुई, जिसके बाद अब तक परिणाम नहीं आया है. बीएसएससी के सचिव ने बताया कि रिजल्ट से संबंधित सूचना आयोग की वेबसाइट पर डाल दी गयी है. 20 फरवरी तक रिजल्ट आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










