पुलिस व ठेकेदारों पर हमला, पथराव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2020 8:20 AM
परैया (गया) : थाना क्षेत्र का लोदीपुर गांव रविवार को पुलिस छावनी बना रहा. पूरे गांव में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल उपद्रवियों की तलाश में लगी रही. मामला शनिवार से शुरू हुआ. तालाब में मछली मारने आये मत्स्य ठेकेदार के साथ उपद्रवियों ने मारपीट के बाद पुलिस बल पर पथराव भी किया. इसमें […]
परैया (गया) : थाना क्षेत्र का लोदीपुर गांव रविवार को पुलिस छावनी बना रहा. पूरे गांव में दर्जनों की संख्या में पुलिस बल उपद्रवियों की तलाश में लगी रही. मामला शनिवार से शुरू हुआ. तालाब में मछली मारने आये मत्स्य ठेकेदार के साथ उपद्रवियों ने मारपीट के बाद पुलिस बल पर पथराव भी किया. इसमें मछली ठेकेदार को काफी चोटें आयीं. वहीं, कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी. इसको लेकर स्थानीय थाने में ठेकेदार के आवेदन पर 26 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










