पटना : 15 वर्षों का हिसाब लो और हिसाब दो : नीरज कुमार

Updated at : 05 Jan 2020 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 15 वर्षों का हिसाब लो और हिसाब दो : नीरज कुमार

पटना : राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने शनिवार को वीडियो जारी कर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी पर निशाना साधा है. उन्होंने पोस्टर वार का जिक्र करते हुए कहा है कि 36 घंटे हो गये, जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी 15 वर्ष का […]

विज्ञापन
पटना : राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने शनिवार को वीडियो जारी कर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी पर निशाना साधा है.
उन्होंने पोस्टर वार का जिक्र करते हुए कहा है कि 36 घंटे हो गये, जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी 15 वर्ष का हिसाब लेने और हिसाब देने पर चुपी साधे हुए हैं. नीरज कुमार ने कहा कि शिव अवतार रावत जदयू के पंचायत अध्यक्ष राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह से बहस के लिए समय मांग रहे हैं.
वहीं, शिवानंद तिवारी से उन्होंने कहा कि गांव की ग्रामीण महिला चंद्रावती देवी जो जदयू की पंचायत अध्यक्ष हैं, वह उनसे जवाब मांग रही हैं. क्या इसके लिए भी दोनों नेताओं को होटवार जेल के कैदी नंबर 3351 से अनुमति लेनी पड़ रही है.मंत्री ने कहा है कि चुनौती स्वीकार कीजिए, अगर चुनौती स्वीकार नहीं करेंगे, तो इसका मतलब साफ है कि आपकी जुबान आठवीं-नौवीं पास तेजस्वी यादव के सामने भी नहीं खुलती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन