पटना : आज से सीएए पर भाजपा का जागरूकता अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2020 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा रविवार से राष्ट्रव्यापी जागरूकता व संपर्क अभियान की शुरुआत करेगी. इसकी शुरुआत दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद और बिहार में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल बेतिया से करेंगे. वे बेतिया के स्टेशन चौक […]
विज्ञापन
पटना : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा रविवार से राष्ट्रव्यापी जागरूकता व संपर्क अभियान की शुरुआत करेगी. इसकी शुरुआत दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद और बिहार में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल बेतिया से करेंगे. वे बेतिया के स्टेशन चौक से सुबह 10 बजे अभियान की शुरुआत कर दोपहर 12 बजे बेतिया के महाराजा पुस्तकालय कैंपस में जनसभा को संबोधित करेंगे.
इस अभियान से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय रविवार शाम साढ़े छह बजे पटना के कंकड़बाग रोड नं-1 के अशोक नगर स्थित राजा उत्सव हॉल में शामिल होंगे. वहीं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी पटना के शास्त्रीनगर स्थित बिहार एड्स कंट्रोल सोसाइटी के निकट मधु मिलन कम्युनिटी हॉल में अभियान में शामिल होंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बिहार के सभी लोगों से सीएए का समर्थन करने की अपील की है.विपक्ष सीएए और एनपीआर पर झूठ फैलाकर भय और भ्रम का माहौल बनाना चाह रही है.
सीएए या एनपीआर में भारत के किसी भी नागरिक चाहे हिंदू हो या मुसलमान की नागरिकता को लेकर न तो सवाल पूछा जायेगा और न ही कोई कागज या सबूत मांगने की बात है. यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार लोगों को मानवीय आधार पर सम्मान देने की बात है.विपक्ष सिर्फ झूठ, अफवाह व प्रोपोगंडा की बुनियाद पर बिना तथ्य की सतही राजनीति कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




