पटना : डीपी त्रिपाठी के निधन पर शोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 9:45 AM

विज्ञापन

पटना : पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी के निधन पर जदयू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पार्टी ने उनके देहांत को एनसीपी सहित देश के प्रगतिशील आंदोलनों की भी क्षति बताया है. जदयू के प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने गुरुवार को कहा है कि बतौर जेएनयू छात्र […]

विज्ञापन
पटना : पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी के निधन पर जदयू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पार्टी ने उनके देहांत को एनसीपी सहित देश के प्रगतिशील आंदोलनों की भी क्षति बताया है.
जदयू के प्रधान महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने गुरुवार को कहा है कि बतौर जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले डीपी त्रिपाठी नेता, बुद्धिजीवी, प्रवक्ता, लेखक, कवि और समाजसेवक के रूप में देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे . पार्टी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है. अपनी लेखनी, बुद्धिमत्ता व सामाजिक राजनीतिक योगदानों के लिए वे हमेशा याद किये जाते रहेंगे.
इधर, डीपी त्रिपाठी के निधन पर गुरुवार को बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में लगा पार्टी का झंडा झुका दिया गया. पार्टी कार्यालय में आयोजित शोक सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर शाही ने कहा कि डीपी त्रिपाठी राजनीतिक क्षेत्र में चाणक्य के रूप में जाने जाते थे. इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ई चंद्रशेखर सिंह, प्रो नवीन कुमार, प्रो सीताराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन