पटना : शास्त्री नगर थाने में ऐश्वर्या का सामान रख वैन को छोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय का सामान शास्त्री नगर थाने में पुलिस ने रख लिया है. थाने में लगी दोनों पिकअप वैन से सामान को उतारा गया और बाद में गाड़ी को छोड़ दिया गया. पुलिस ने सभी सामानों की सूची बना कर फोटो व वीडियोग्राफी करा ली है. पुलिस अधिकारियों की […]
विज्ञापन
पटना : लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय का सामान शास्त्री नगर थाने में पुलिस ने रख लिया है. थाने में लगी दोनों पिकअप वैन से सामान को उतारा गया और बाद में गाड़ी को छोड़ दिया गया. पुलिस ने सभी सामानों की सूची बना कर फोटो व वीडियोग्राफी करा ली है.
पुलिस अधिकारियों की मानें, तो अगर सामानों की सूची राबड़ी देवी व चंद्रिका राय के परिवार की ओर से मांगी जाती है, तो मुहैया करा दी जायेगी. इधर, दूसरी ओर ड्राइवरों के साथ हाथापाई मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. सिर्फ मौखिक तौर पर दोनों ड्राइवरों ने चंद्रिका राय के सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है.
दोनों पक्षों ने सामान लेने से कर दिया था इन्कार
26 दिसंबर को पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर तैनात पांच सुरक्षा गार्ड दो पिकअप वैन में सामान लेकर चंद्रिका राय के घर जा पहुंचे थे. ये सामान ऐश्वर्या राय के थे और इन सामानों को राबड़ी देवी के कहने पर वहां भेजा गया था. हालांकि चंद्रिका राय ने इन सामानों को लेने से इन्कार कर दिया था. चंद्रिका राय ने कहा था कि उनकोफंसाने के लिए राबड़ी देवी की ओर से साजिश रच सामान को घर पर भेजा गया है. ऐसे में चार दिनों तक सामान सड़क पर ही रहा. वहीं, जब कोई सामान नहीं लिया, तो पुलिस ने थाने में जमा कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




