दीना गोप की हत्या के बाद भोला भाग गया था नेपाल
Updated at : 26 Dec 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : गर्दनीबाग इलाके में 12 मई, 2018 को दीना गोप की हत्या करने के बाद भोला यादव नेपाल भाग गया था. इसके बाद वह लगातार नेपाल से ही अपने गिरोह को संचालित करता रहा. नेपाल में होने के कारण वह पकड़ा नहीं गया. इसके बाद उसे रुपयों की जरूरत हुई और फिर जनवरी, 2019 […]
विज्ञापन
पटना : गर्दनीबाग इलाके में 12 मई, 2018 को दीना गोप की हत्या करने के बाद भोला यादव नेपाल भाग गया था. इसके बाद वह लगातार नेपाल से ही अपने गिरोह को संचालित करता रहा. नेपाल में होने के कारण वह पकड़ा नहीं गया. इसके बाद उसे रुपयों की जरूरत हुई और फिर जनवरी, 2019 में पटना चला आया. इस दौरान उसने फिर बुद्धा कॉलोनी में रोशन की हत्या कर दी.
इस हत्याकांड में जब उसका नाम आया, तो वह फिर नेपाल भाग गया और अक्तूबर में वापस पटना लौटा. इसके बाद इसने अपने गिरोह को संगठित करना शुरू कर दिया और कंकड़बाग कॉलोनी मोड़ पर स्थित मुन्ना के गैराज में शरण लेने लगा. वह फिर से घटना को अंजाम देकर निकल भागने में सफल रहता. लेकिन, गिरोह के एक सदस्य की मुखबिरी के कारण पकड़ा गया. इधर, पटना पुलिस कोर्ट खुलने के बाद उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




