Jharkhand Election Result : तेजस्वी बोले, झारखंड में हेमंत सोरेन बनने जा रहे हैं मुख्यमंत्री

Updated at : 23 Dec 2019 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election Result : तेजस्वी बोले, झारखंड में हेमंत सोरेन बनने जा रहे हैं मुख्यमंत्री

रांची/पटना : झारखंड विधानसभा के चुनावी रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन को मिल रही बढ़त से उत्साहित बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा है कि इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है. तेजस्वी यादवने न्यूज एजेंसी एएनआई से […]

विज्ञापन

रांची/पटना : झारखंड विधानसभा के चुनावी रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन को मिल रही बढ़त से उत्साहित बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा है कि इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है. तेजस्वी यादवने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है और हेमंत सोरेनझारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.


तेजस्वी यादव ने साथ ही कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा हैऔर वे झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. गौर हो कि रुझानों में जेएमएम, कांग्रेस व राजद गठबंधन कीलगभग 42 सीटों परआगे चल रही है जो कि 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के आंकड़े सेबेहद करीब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन