बिहार बंद के समर्थन में प्रदर्शन को लेकर पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे मजिस्ट्रेट और पुलिस, ट्वीट कर कहा...

पटना : वाम दलों की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में 19 दिसंबर को बुलाये गये बिहार बंद को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने समर्थन दिया है. बिहार बंद के लिए समर्थन जुटाने को लेकर वह मंगलवार से घूम-घूम कर लोगों से अपील करने की बात कही […]
पटना : वाम दलों की ओर से नागरिकता संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में 19 दिसंबर को बुलाये गये बिहार बंद को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने समर्थन दिया है. बिहार बंद के लिए समर्थन जुटाने को लेकर वह मंगलवार से घूम-घूम कर लोगों से अपील करने की बात कही थी. उन्होंने कहा है कि यह देश गोडसे की विचारधारा पर नहीं चलेगी. नफरत और उन्माद के माहौल को बदलना होगा.
वहीं, जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव के मंगलवार को घूम-घूम कर लोगों से अपील के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील पुलिस ने की है. पप्पू यादव के प्रदर्शन को लेकर मंगलवार की सुबह मजिस्ट्रेट और पुलिस पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे और शांति व्यवस्था को लेकर बातचीत कर रहे हैं.
इधर, पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि ‘मुझे अपने ही घर में नजरबंद कर दिया है. तीन थानों के इंस्पेक्टर, सिटी मजिस्ट्रेट जमे हैं. धारा 107 लगा कर एनआरसी-नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध एवं संविधान बचाने की मेरी लड़ाई को रोकने के लिए मुझे अपने ही घर में कैदी बना दिया है.’ साथ ही उन्होंने कहा है कि ‘लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे, बेईमानों से लड़ते रहेंगे.’
मुझे अपने ही घर में नजरबंद कर दिया है।3थानों के इंस्पेक्टर,सिटी मजिस्ट्रेट यहां जमे है।धारा107 के लगा,एनआरसी-नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध एवं संविधान बचाने की मेरी लड़ाई को रोकने के लिए मुझे अपने ही घर में कैदी बना दिया है।
लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे,बेईमानों से लड़ते रहेंगे। pic.twitter.com/bn1ZVxtRR2
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) December 17, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




