ePaper

ऐश्वर्या के खिलाफ राबड़ी ने भी की लिखित शिकायत, बहू पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Updated at : 16 Dec 2019 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्वर्या के खिलाफ राबड़ी ने भी की लिखित शिकायत, बहू पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय ने अपनी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पति तेजप्रताप यादव और बड़ी ननद मीसा भारती सहित पांच लोगों के खिलाफ अपने साथ कथित मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उधर, राबड़ी ने भी ऐश्वर्या के खिलाफ लिखित शिकायत की है. पटना जिला महिला […]

विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बहू ऐश्वर्या राय ने अपनी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पति तेजप्रताप यादव और बड़ी ननद मीसा भारती सहित पांच लोगों के खिलाफ अपने साथ कथित मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उधर, राबड़ी ने भी ऐश्वर्या के खिलाफ लिखित शिकायत की है.

पटना जिला महिला थाना अध्यक्षा आरती कुमारी जायसवाल ने सोमवार को बताया कि ऐश्वर्या ने भादवि की धाराओं 498 ए, 323 एवं 34 और दहेज निषेध अधिनियिम की 3/4 धारा के तहत तेजप्रताप, राबड़ी और मीसा भारती तथा राबड़ी के आवास पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बीच सचिवालय थाना प्रमुख रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि राबड़ी द्वारा ऐश्वर्या के खिलाफ की गयी लिखित शिकायत में अपनी बहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है.

दोनों की शिकायतों पर आगे की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर थाना प्रमुख ने कहा कि एक वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में (पुलिस उपाधीक्षक रैंक से नीचे नहीं) मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची के एक अस्पताल में इलाजरत लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने 15 दिसंबर को राबड़ी पर आरोप लगाया था कि उनकी सास ने अपनी महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी तथा उनका मोबाइल फोन छीन लिया था जिसमें इस घटना का साक्ष्य था.

ऐश्वर्या की मई 2018 में तेजप्रताप के साथ शादी हुई थी और ऐश्वर्या से तलाक की तेजप्रताप की अर्जी पर स्थानीय अदालत में सुनवाई जारी है. सितंबर में भी ऐश्वर्या ने राबड़ी पर मारपीट का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन